साल 2022 की पहली सबसे बड़ी हिट फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स देने वाले डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री, जो अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स को लेकर चर्चा में बने रहते हैं, ने हाल ही में अपने लेटेस्ट ट्वीट में इन डायरेक्टली शाहरुख खान और सलमान खान पर तंज कसा है । बॉक्स ऑफ़िस पर कुल 252.90 करोड़ रु की कमाई कर चुकी द कश्मीर फाइल्स देने वाले विवेक रंजन अग्निहोत्री का मानना है कि वो हमेशा कुछ नया लेकर आते हैं और कभी भी पुराना ट्रेंड फॉलो नहीं करते ।

The-Kashmir-Files-director-Vivek-Agnihotri-takes-subtle-dig-at-Shah-Rukh-Khan-and-Salman-Khan-2

विवेक अग्निहोत्री ने सलमान खान और शाहरुख खान पर तंज कसा

हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाले विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया, “जब तक बॉलीवुड में किंग, बादशाह और सुल्तान हैं, ये डूबता रहेगा । इसे लोगों की इंडस्ट्री बनाया जाए, उनकी अपनी कहानियों के साथ । तब जाकर ये ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री बनेगी ।”

गौरतलब है कि सलमान खान और शाहरुख खान की फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं ।

वहीं विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी फिल्म द दिल्ली फाइल्स पर काम कर रहे हैं । इस फिल्म में 1984 में हुए दंगों के साथ-साथ कई और मुद्दों को दर्शाया जाएगा ।