14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधी आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं । शादी के 3 महीने बाद आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर न केवल उनकी फ़ैमिली और दोस्त बल्कि फ़ैंस भी उत्साहित हो गए । हालांकि आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी उनके करियर को कुछ समय के लिए प्रभावित करने वाली है । इस बारें में बॉलीवुड हंगामा को विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि आलिया की प्रेग्नेंसी की वजह से उनकी आगामी फ़िल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट, जो कि पहले 10 फ़रवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी, पोस्टपोन कर दी गई है ।

EXCLUSIVE: 10 फ़रवरी 2023 को रिलीज नहीं होगी आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ; करण जौहर ने आलिया की प्रेग्नेंसी की वजह से पोस्टपोन की फ़िल्म

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की वजह से टली फ़िल्म की रिलीज

करण जौहर ने आलिया की प्रेग्नेंसी की वजह से रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट को पोस्टपोन करने का फ़ैसला किया है । इस बारें में इंडस्ट्री से जुड़े विश्वस्त सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि, “आलिया को अभी भी फ़िल्म के कुछ हिस्से शूट करने हैं । ऐसे में मेकर्स और आलिया ने फ़ैसला किया है कि डिलीवरी होने तक फ़िल्म के शूट को कुछ समय के लिए रोक दिया जाए । डिलीवरी के बाद जब आलिया काम करने में कमर्फ़टेबल हो जाएंगी, उसके बाद फ़िल्म की बाकी की शूटिंग पूरी कर दी जाएगी । इस डेवलपमेंट को देखते हुए यह क्लीयर है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी अपनी तय रिलीज डेट पर रिलीज नहीं हो पाएगी ।”

अभी तक लॉक नहीं की नई रिलीज डेट

हालांकि अभी तक इस बारें में कोई ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है, वहीं हमारे सूत्र ने हमें बताया है कि मेकर्स ने अभी तक अपनी इस फ़िल्म के लिए नई रिलीज डेट लॉक नहीं की है । सूत्र ने बताया, “मेकर्स ने कोई नई रिलीज डेट लॉक नहीं की है । यह अब तब ही की जाएगी जब आलिया का बच्चा पैदा हो जाएगा और वह फ़िर से शूटिंग शुरू कर देंगी । तब तक मेकर्स को इस फ़िल्म को डिले करना ही पड़ेगा ।”

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ करण जौहर पूरे 7 साल बाद निर्देशन की कमान संभालेंगे । इससे पहले उन्होंने ए दिल है मुश्किल डायरेक्ट की थी । इस फ़िल्म में रणवीर सिंह और आलिया के साथ धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी । यह एक कॉमेडी शैली की फ़िल्म है जिसमें जया पहली बार कॉमेडी करती हुई नजर आएंगी । करण जौहर द्वारा निर्देशित, हीरू यश जौहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित, इस फिल्म के स्टूडियो पार्टनर वायकॉम 18 है । फ़िल्म की कहानी और पटकथा इशिता मोइत्रा, शशांक खैतान और सुमित रॉय द्वारा लिखित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फ़िल्म के संवाद इशिता मोइत्रा ने दिए है ।