सुष्मिता सेन और ललित मोदी की हैरान कर देने वाली रिलेशनशिप खूब सुर्खियां बटोर रही है । जब से IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग अपनी रिलेशनशिप को ऑफ़िशियल किया है और बताया कि वे जल्द ही शादी करने वाले हैं, तब से सुष्मिता और ललित मोदी को लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं । कुछ खबरों में कहा जा रहा है कि सुष्मिता सेन ने सीक्रेटली सगाई भी कर ली और जल्द ही वे शादी भी करने वाले हैं । लेकिन अब सुष्मिता ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है । और सगाई और शादी की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है ।

सुष्मिता सेन ने सगाई और शादी की खबरों को बताया गलत
ललित मोदी के साथ अपने रिश्ते के सामने आने के बाद सुष्मिता ने पहली पोस्ट शेयर कर सभी कयासों और खबरों पर विराम लगा दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि सुष्मिता ने सगाई कर ली है और जल्द ही शादी भी करने वाली हैं । सुष्मिता ने अपनी दोनों बेटियों रेने और अलीशा के साथ फोटो शेयर कर बताया है कि वह बहुत खुश हैं । उन्होंने लिखा, “मैं फिलहाल अपने हैप्पी प्लेस में हूं । मेरी शादी नहीं हुई है । कोई रिंग नहीं है । बस अपार प्यार है ।”
ललित मोदी ने सुष्मिता के साथ वेकेशन फ़ोटोज शेयर की
बता दें कि, 14 जुलाई को ललित मोदी ने सुष्मिता के साथ वेकेशन की ढेरों फोटोज पोस्ट कर बताया था कि वह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं । सोशल मीडिया पर तेजी से यह फोटोज वायरल हो गई और इन फ़ोटोज में सुष्मिता और ललित की नजदीकी साफ़-साफ़ देखने को मिली । दोनों साथ में लंदन से लेकर सारडीनिया और मालदीव्स तक हर जगह एक साथ रहें जो कि फ़ोटो से पता चल रहा है ।

ललित मोदी ने गुरुवार शाम ट्वीटर पर सुष्मिता को अपनी बेटर हाफ बता कर उनके साथ अपनी कुछ प्राइवेट तस्वीरें भी शेयर की । हालांकि इस ट्वीट के तुरंत बाद ललित मोदी ने अपनी सफाई में दूसरा ट्वीट किया जिसमें लिखा- “स्पष्ट कर दूं कि शादी नहीं हुई है, एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं । शादी भी जल्द होगी ।”
सुष्मिता संग अपने अफ़ेयर को पब्लिकली स्वीकार करने के बाद ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफ़ाइल फ़ोटो भी चेंज कर दी है । इंस्टाग्राम की प्रोफाइल फोटो में ललित मोदी के साथ सुष्मिता नजर आ रही हैं । बैकग्राउंड में समंदर दिख रहा है । इंस्टाग्राम बायो में ललित मोदी ने लिखा- “फाइनली नए जीवन की शुरुआत, पार्टनर इन क्राइम, 'माई लव' सुष्मिता सेन के साथ ।” मोदी ने इसके साथ ही सुष्मिता के इंस्टा अकाउंट को भी टैग किया ।
Just for clarity. Not married - just dating each other. That too it will happen one day. ???????? pic.twitter.com/Rx6ze6lrhE
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) July 14, 2022
















