रणबीर कपूर, करीना कपूर और करिश्मा कपूर की बुआ रीमा जैन के छोटे बेटे आदर जैन ने 21 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ धूमधाम से शादी रचाई । हालांकि आदर और अलेखा एक दूसरे को काफ़ी वक्त से जानते हैं लेकिन इससे पहले आदर बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में थे । उन्होंने साल 2020 में अपना रिश्ता भी पब्लिक कर दिया था । लेकिन बावजूद इसके, आदर ने तारा सुतारिया के साथ शादी न करके अलेखा आडवाणी के साथ शादी रचाई । अपनी शादी के दौरान आदर जैन ने तारा सुतारिया के लिए इनडायरेक्टली ‘टाइमपास’ शब्द का इस्तेमाल किया । हालांकि, तारा ने इस पर कोई रिएक्ट नहीं किया लेकिन अब उनकी मां टीना सुतारिया ने सोशल मीडिया पर इस पर रिएक्ट किया है ।

आदर जैन के ‘टाइमपास’ कमेंट पर तारा सुतारिया की मां ने किया रिएक्ट ; “…उसे आपसे ऐसा नहीं कहना चाहिए था”

तारा सुतारिया को कहा- टाइमपास

आदर जैन ने अपनी संगीत सेरेमनी में अलेखा के लिए अपने प्यार का इजहार किया था । इस दौरान उन्होंने कहा था, “मैंने तब से हमेशा उससे प्यार किया है और मैं हमेशा उसके साथ रहना चाहता था लेकिन उसके साथ रहने का मौका कभी नहीं मिला । इसलिए उसने मुझे टाइम पास करने के लिए 20 साल की इस लंबी जर्नी पर भेजा । आई लव यू और ये इंतजार करने लायक था । ये एक सीक्रेट है, मैंने हमेशा उससे प्यार किया है । मैंने अपनी जिंदगी के चार साल टाइम पास करने में बिताए । लेकिन अब मैं तुम्हारे साथ हूं, बेबी ।”

आदर जैन की स्पीच के बाद तारा सुतारिया की मां टीना सुतारिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया था । इसमें उन्होंने आदर जैन का नाम तो नहीं लिया लेकिन जो बातें उन्होंने लिखीं उसका इशारा आदर जैन के बयान की तरफ जाता नजर आया । टीना सुतारिया ने पोस्ट में लिखा था- “अगर आपका बॉयफ्रेंड या पति कभी भी आपके लिए कुछ भी अपमानजनक कहता है, तो उसे एक कागज पर लिखने के लिए कहें । अपनी कार में बैठें, ड्राइव करें और उसकी मां को दें, या बस उसकी बेटी को दे दें । अगर वो इसे अपनी मां से नहीं कह सकता है या नहीं चाहता है कि कोई दूसरा आदमी एक दिन उसकी बेटी से कहे, तो उसे आपसे ऐसा नहीं कहना चाहिए था ।”

बता दें कि अलेखा आडवाणी से पहले आदर जैन तारा सुतारिया को डेट कर रहे थे । 2023 में चार साल के रिलेशनशिप के बाद तारा और आदर का ब्रेकअप हो गया था । जिसके बाद आदर अपनी बचपन की दोस्त और तारा की बेस्ट फ्रेंड अलेखा को डेट करने लगे थे । दोनों के अलग होने के अगले ही साल आदर और अलेखा के रोका सेरेमनी की फोटो सामने आईं । इसी दौरान तारा ने अपनी स्टोरी में एक बुक हाथ में लेकर शेयर की थी, जिसमें कर्मा के बारे में लिखा था ।