नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आगामी फ़िल्म बोले चूड़ियां तब चर्चा में ज्यादा आ गई जब फ़िल्म की लीड एक्ट्रेस के तौर पर चुनी गई मौनी रॉय ने अचानक फ़िल्म को छोड़ दिया । और अब इस फ़िल्म में बाहुबली फ़ेम तमन्ना भाटिया को साइन किया गया है । तमन्ना भाटिया इस फ़िल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपोजिट नजर आएंगी ।

Bole Chudiyan: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फ़िल्म में तमन्ना भाटिया ने ली मौनी रॉय की जगह

तमन्ना भाटिया को पसंद आई बोले चूड़ियां की कहानी

नवाज के साथ स्क्रीन पर पहली बार नजर आने वाली तमन्ना इस फ़िल्म से जुड़कर बेहद खुश है और इस बारें में उन्होंने कहा है कि, वो इस फ़िल्म का हिस्सा बनकर काफ़ी उत्सुक है । फिल्म की स्क्रिप्ट कहानी के साथ मेल खाती है । इसी के साथ तमन्ना ने अपने किरदार के बारें में हिंट देते हुए कहा कि ऐसा पहली बार होगा जब वो बॉलीवुड में ऐसा किरदार निभाएंगी जिसके व्यक्तित्व की कई परतें हैं । तमन्ना ने स्पष्ट किया कि उन्होंने इस फ़िल्म को इसलिए चुना क्योंकि फ़िल्म की कहानी ने उनका ध्यान खींचा ।

बोले चूड़ियां की बात करें तो इसे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शम्स नवाब सिद्दीकी डायरेक्ट कर रहे हैं । शम्स इस फ़िल्म के साथ निर्देशन के क्षेत्र में उतरने जा रहे है । मौनी के अचानक फ़िल्म छोड़ने से फ़िल्म की शूटिंग डिले हो गई लेकिन अब तमन्ना के आने से फ़िल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी ।

यह भी पढ़ें : क्या शाहरुख-सलमान-आमिर का दौर खत्म हो गया है ? नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने बताया फ़्लॉप का मतलब

बोले चूड़ियां के अलावा नवाज जल्द ही सेक्रेड गेम्स सीजन 2 में सैफ़ अली खान के साथ नजर आएंगे ।