पिछले कई दिनों से खबरें आ रही हैं कि दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के बीच ब्रेक-अप हो गया है । और क्योंकि उन्होंने ऐसी खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया इसलिए लोगों ने इसे सच भी मान लिया । लेकिन अब हम आपके लिए इस खबर की असली सच्चाई सामने लाए है । दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के करीबी सूत्र ने इस खबर को एक चाल बताया है जिससे वह सामने आए और अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकारे ।

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के ब्रेकअप की असली सच्चाई आ गई सामने

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के बीच सब कुछ ठीक है

दरअसल, दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ ने अभी तक अपनी रिलेशनशिप को पब्लिक्ली स्वीकार नहीं किया है । इसलिए यदि आधिकारिक तौर पर, जब वे किसी रिलेशनशिप में है ही नहीं तो फ़िर अलग कैसे हो सकते हैं ?" सूत्र ने कारण सहित बताया साथ ही ये भी कहा कि अब ये जोड़ा किसी भी चाल में नहीं फ़ंस सकता है ।

इस जोड़ी के करीबी दोस्त ने खुलासा किया कि, वैसे दोनों के बीच सब कुछ अच्छा चल रहा है । ''टाइगर इन दिनोम अपने करियर में बेहद बिजी है । वहीं दिशा का करियर उड़ान भर रहा है । इसलिए उनकी जिंदगी में अभी प्राथमिकता के लिए अन्य चीजे है । अन्य कामकाजी जोड़े की तरह, उन्हें भी एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए मुश्किल से समय मिलता है । लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें एक साथ रहने का समय नहीं मिलता है ।

दोनों अभी भी दोस्त हैं

वे अक्सर डिनर और वेकेशन के लिए साथ मिलते है लेकिन दोनों के समय को मेल खाना बहुत कठिन है । लेकिन वे एक-दूसरे के साथ काफी सहज हैं और इतने हैं कि दोनों अपने-अपने करियर की जरूरत को समझ सके और उस पर ध्यान दे सके । कौन जानता है कि उनके रिश्ते का फ़्यूचर क्या होगा ? इस पल पर, वे दोनों एक दोस्त की तरह अच्छा रिश्ता शेयर करते है ।'' टाइगर और दिशा के करीबी सूत्र ने बताया ।

यह भी पढ़ें : Happy Birthday Disha Patani: अपने 'बिकिनी लव' और हॉटनैस से बर्थडे गर्ल दिशा पाटनी ने धड़काए लाखों दिल, ये रहा सबूत !

जहां तक टाइगर की खुद की बात है तो वे कहते हैं कि, “हम वही हैं जो हम हैं । हम एक दोस्ती का रिश्ता शेयर करते हैं जो जनता को स्पष्ट रूप से दिखाई देता है । हर कोई अपने स्वयं के निष्कर्ष निकालने के लिए स्वतंत्र है ।”