बाहुबली फ़ेम तमन्ना भाटिया को हाल ही में एक शर्मनाक वारदात का सामना करना पड़ा । फ़िल्म तूतक तूतक तूतिया में नजर आईं तमन्ना भाटिया पर हैदराबाद में एक व्यक्ति ने जूता फेंका । तमन्ना भाटिया पर जूता तब फेंका गया जब वह ज्वैलेरी के एक स्टोर का उद्घाटन पर पहुंची थी ।

…तो ये है पूरा मामला
तमन्ना, जिन्होंने दक्षिण उद्योग से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की, ने दक्षिण सिनेमा में बहुत नाम कमाया है । और इसलिए साउथ में तमन्ना की जनबरदस्त फ़ैन फ़ोलोइंग है । और जब तमन्ना हैदराबाद स्थित नारायणगुडा इलाके में एक ज्वैलरी स्टोर का उद्घाटन करने पहुंची थी । वहां उनका एक फ़ैन उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हुआ जा रहा था । लेकिन जब पुलिस ने उसे रोका तो उसने नाराज होकर अपनी चप्पल तमन्ना की तरफ़ फ़ेंकी । लेकिन उससका निशाना चुक गया और चप्पल स्टोर के कर्मचारी को जा लगी ।
यह देखें : तमन्ना भाटिया ने बताया कि कैसे बाहुबली ने उनकी जिंदगी बदल दी
हालांकि शुरू में चश्मदीदों का मानना था कि किसी ने तमन्ना पर चप्पल से हमला किया है । लेकिन फ़िर बाद में खबरें आई कि वह कथित फ़ैन बाउंसर को उससे दूर करने की कोशिश कर रहा था । पुलिस ने फौरन उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस के मुताबिक, इस शख्स का नाम एस के करिमुल्लाह है । ये मुशीराबाद का रहनेवाला एक बीटेक ग्रेजुएट है ।
कुछ अन्य खबरों में तो यह भी कहा जा रहा है कि करिमुल्लाह नाम का ये व्यक्ति फ़िल्मों में तमन्ना द्दारा निभाए गए कुछ किरदारों से नाराज था । इसलिए उसने तमन्ना पर हमला किया ।
















