
इसे एक विचित्र संयोग, या एक संख्यात्मक चमत्कार कहते हैं । लेकिन 'पी' फ़ैक्टर 2018 में बॉलीवुड की किस्मत का प्रतिनिधित्व करता है । संजय लीला भंसाली की पद्मावत, जो कि वर्ष की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, थियेटर में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है, अगली बड़ी फ़िल्म, जो पद्मावत के साथ संघर्ष करने वाली थी, वो है आर बाल्की की पैड मैन ।
दोनों फिल्मों में 'पीएडी' कारक उनके टाइटल के लिए आम है । अब, फिर से एक अलौकिक संयोग से अपने टाइटल के पहले शब्द में समान दो फ़िल्में एक साथ रिलीज होने को तैयार हैं । यहां हम बात कर रहे हैं परमाणु और परीइ की । ये दोनों फ़िल्में एक ही दिन 2 मार्च को शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है ।
प्रेरणा अरोड़ा, इन दोनों ही फ़िल्मों की को-प्रोड्यूसर है, आसन्न टकराव से निराश नहीं है।
निर्माता कहती हैं कि, “आदर्श रूप से मैं अपनी दो फिल्मों को एक साथ लाना पसंद नहीं करती हूं । पर क्या करें ! पद्मावत की परेशानियों ने हम सभी को प्रभावित किया है, और हमें पद्मावत के रूप में एक फिल्म का समर्थन करना चाहिए, भले ही यह हमारे अपने व्यावसायिक हितों के लिए असुविधा का स्तर क्यों न हो । इसलिए
हां, मेरे बैनर क्रिएज द्वारा सह-निर्मित दो फिल्में एक साथ, शुक्रवार 2 मार्च, को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं ।"
प्रेरणा कहती हैं कि, 2 मार्च को रिलीज हो रही उनकी दोनों फिल्में एक-दूसरे से पूरी तरह अलग हैं । “परी और परमाणु- द स्टोरी ऑउफ़ पोखरण” अलग प्रकार की फ़िल्में है । इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्हें किसने प्रोड्यूस किया है, वे उतने दर्शकों को पाएंगी जितना वो डिजर्व करती हैं । और मेरा मानना है कि परी और परमाणु दोनों में व्यक्तिगत रूप से दर्शकों को लाने की काफ़ी क्षमता है ।"
जहां सुपरनेचुरल थ्रिलर फ़िल्म परी में अनुष्का शर्मा अहम भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी वहीं पोखरण परमाणु फ़िल्म में जॉन अब्राहम अहम भूमिका निभाएंगे ।
















