राजस्थान रॉयल्स के पूर्व को-ओनर राज कुंद्रा और गुटखा किंग जगदीश जोशी के बेटे एक्टर सचिन जोशी एक दूसरे पर फ्रॉड करने का इल्जाम लगा रहे हैं । पोकर लीग मैच में सचिन जोशी ने राज कुंद्रा को जो 40 लाख का चेक दिया वो बाउंस हो गया । जिसके बाद राज ने सचिन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया ।

Raj-Kundra-blames-Sachiin-Joshi-after-his-cheque-worth-Rs.-40-lakhs-bounced

आपको बता दें कि आईपीएल में राज कुंद्रा की टीम को बाहर का रास्ता दिखा देने के बाद कुंद्रा ने एक पोकर लीग को लांच किया था । सचिन भी इस लीग का हिस्सा थे । लीग खत्म होने के बाद भी सचिन ने उन्हें 40 लाख का भुगतान नहीं किया जो एक प्रतिभागी के तौर पर उनको करना चाहिए था ।

लगातार जारी हैं आरोप-प्रत्यारोप

राज कुंद्रा ने सचिन जोशी पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का आरोप लगाया । सचिन पर आरोप लगाते हुए राज ने कहा, ''सचिन ने भी उनकी लीग में अपनी टीम उतारी थी और कॉन्ट्रैक्ट के तहत कुंद्रा को 40 लाख का भुगतान किया जाना था जिसका चेक भी सचिन की तरफ से दिया गया था लेकिन चेक बाउंस हो गया ।''

इसी के बारे में बात करते हुए, कुंद्रा ने कथित रूप से कहा, लीग खत्म होने के बाद भी सचिन ने उन्हें 40 लाख का भुगतान नहीं किया जो एक प्रतिभागी के तौर पर उनको करना चाहिए था । अगर उन्हें उनके पैसे नही मिलते तो वह कानूनी प्रक्रिया का सहारा लेते हुए सचिन पर धोखाधड़ी का मुकदमा करेंगे ।

यह भी पढ़ें : स्विमिंग पूल में सेक्सी स्विमसूट पहने बैठीं शिल्पा शेट्टी से नजरें हटाना मुश्किल है

हालिया खबरों के मुताबिक, सचिन की एक फर्म वीकिंग वेंचर्स के ग्रुप सीएमओ मनोज असरानी ने कहा कि, राज कुंद्रा ने पिछले साल एक पोकर टूर्नामेंट की शुरुआत की जिससे 10 टीमें जुड़ी थीं । यहां कुछ वादे भी हुए थे जो पूरे नहीं हुए । राज कुंद्रा ने इस टूर्नामेंट में धांधली की। इसमें तय किया गया था कि कौन सी टीम जीतेगी। जब जोशी को इस बारे में पता चला तो उन्होंने अपनी टीम को उस इवेंट से हटा लिया । इसके चलते जोशी के जानकारों ने कहा,’हमने राज कुंद्रा के साथ कोई भी एग्रीमेंट साइन नहीं किया। तो फिर पेमेंट का तो सवाल ही नहीं उठता ।' जब हमें पता चला कि ये खेल धांधली का था और टूर्नामेंट फिक्स है और कोई एक विशेष टीम ही जीतेगी तो हमने लीग में भागीदारी का फैसला बदल दिया ।

कुंद्रा के आरोपों को आधारहीन कहते हुए, असरानी ने कुंद्रा पर ठगी का आरोप लगाया । कुंद्रा झूठ के पर्दे के पीछे कई सच छुपाने की कोशिश कर रहे है ।