सुशांत सिंह राजपूत केस को सुलझाने में जुटी सीबीआई सबसे पहले उन लोगों से पूछताछ कर रही है जो सुशांत के आसपास रहते थे । इसलिए सीबीआई सुशांत की गर्लफ़्रेंड रिया चक्रवर्ती, फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज और हाउस स्टाफ दीपेश सावंत से घंटों पूछताछ करने में जुटी हूई है । वहीं सीबीआई रिया चक्रवर्ती, सिद्धार्थ पिठानी, नीरज और दीपेश सावंत की सोशल मीडिया चैट्स भी खंगालने में लगी है जिससे इस केस को एक नई दिशा मिले । जांच के इसी सिलसिले में सीबीआई के पास सुशांत के स्टाफ दीपेश सावंत का एक व्हाट्सएप चैट सामने आया है जो चौंकाने वाला है ।

सुशांत सिंह राजपूत के हाउस स्टाफ़ दीपेश सावंत की 14 जून की व्हाट्सएप चैट सवालों के घेरे में

सुशांत सिंह राजपूत केस में व्हाट्सएप चैट

खास बात ये है कि ये चैट 14 जून के 10 बजकर 51 मिनट से लेकर 4 बजकर 29 मिनट के बीच की है जिसमें सुशांत का भी जिक्र किया गया है । इस चैट में दीपेश ने किसी को लिखा कि मुझे सुशांत ने फ्लिपकार्ट डील को लेकर आपके संपर्क में रहने के लिए कहा है । ये मैसेज सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर आया था । “ ”

दीपेश ने सुशांत के दोस्त कुशल जावेरी को मेसेज में लिखा, “हाय सर, सुशांत ने मुझे आपसे फ्लिपकार्ट डील को लेकर संपर्क करने के लिए कहा था ।' इसके बाद 2 बजकर 48 मिनट यानी सुशांत की मौत के बाद कुशल जावेरी ने मेसेज में पूछा, “भाई (सुशांत) सुरक्षित हैं ना । प्लीज हां या ना में जवाब दो । आपको कोई हेल्प चाहिए तो फोन करना हम बाहर हैं, अगर आपको कोई जरूरत लगे तो बताना हम 5 मिनट में आ जाएंगे ।” इन सवालों का दीपेश ने कोई जवाब नहीं दिया । लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि अगर दीपेश और फ्लैट में मौजूद लोग सुशांत के लिए इतने ही चिंतित थे तो उन्होंने ऐसा सामान्य मेसेज कुशल जावेरी को कैसे भेज दिया ।

यह भी पढ़ें : सुशांत सिंह राजपूत केस में व्हाट्सएप चैट से आया नया मोड़, सुशांत की बहन को पता थी अपने भाई की मेंटल हेल्थ प्रोब्लम

बता दें कि ने 9 जून को कुशल जावेरी ने सुशांत से व्हाट्सएप पर बातचीत की थी । जिसमें उन्होंने सुशांत को लिखा था- “भाई फ्लिपकार्ट आपसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा है उन्हें किसका नम्बर दूं ।” तो सुशांत की ओर से रिप्लाई गया- “दीपेश मेरे साथ है ।”