सु्शांत सिंह राजपूत केस की जांच में अब तक कई पहलू सामने आ चुके हैं । ईडी, सीबीआई और अब एनसीपी इस केस को अपने-अपने तरीके से सुलझाने में जुटी हुई है । जहां सीबीआई को सुशांत केस में अब तक कोई भी मर्डर का सबूत नहीं मिला है इसलिए अब वे इस केस को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले एंगल से जांचने में जुटे हुए हैं । वहीं इस केस से जुड़े लोगों की व्हाट्सएप चैट इस केस को एक नया मोड दे रही हैं । हाल ही में सु्शांत की एक व्हाट्सएप चैट सामने आई है जिसमें उनके इंवेस्टमेंट से जुड़ा एक एंगल सामने आया है ।

सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड के एक महीने पहले अपनी बहन प्रियंका को बनाया था अपना नॉमिनी, व्हाट्सएप चैट में हुआ खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत ने इंवेस्टमेंट किया

सुशांत केस में अब तक जहां एक तरह रिया सुशांत की फ़ैमिली पर आरोप लगाते हुए ये कह रही थी सुशांत के अपने परिवार के साथ रिश्ते अच्छे नहीं थे वहीं सुशांत की फ़ैमिली ने आरोप लगाया कि रिया सुशांत और उनके खर्चों को कंट्रोल करती थी । इन्हीं आरोप-प्रत्यारोपों के बीच इंडिया टुडे के हाथ सुशांत की एक व्हाट्सएप चैट मिली है जिसमें ये पता चल रहा है कि सुशांत ने मई 2020 में किए अपने इंवेस्टमेंट में अपनी बहन प्रियंका सिंह को नॉमिनी बनाया था । सुशांत और बैंक के एक अधिकारी के बीच इस मुद्दे पर व्हाट्सएप चैट हुई थी जिसमें एक डॉक्यूमेंट की फोटो भी शेयर की गई है जिसमें स्पष्ट शब्दों में लिखा है कि सुशांत की बहन प्रियंका ही उनकी नॉमिनी होगी ।

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, सुशांत ने अपनी प्रॉपर्टी और इन्वेस्टमेंट का नॉमिनी अपनी बहन प्रियंका सिंह को बनाया था । रिपोर्ट में बताया गया है सुशांत ने अपनी मौत के लगभग एक महीने पहले ही अपनी बहन को अपने पैसे और संपत्ति का नॉमिनी बनाया था ।

यह भी पढ़ें : सुशांत सिंह राजपूत केस में व्हाट्सएप चैट से आया नया मोड़, सुशांत की बहन को पता थी अपने भाई की मेंटल हेल्थ प्रोब्लम

बता दें कि इससे पहले भी प्रिंयका की व्हाट्सएप चैट सामने आई थी जिसके बाद ये पता चला कि सुशांत की बहनें अपने भाई की मेंटल हेल्थ प्रोब्लम को लेकर सब कुछ जानती थी । 8 जून की इस चैट में प्रियंका, सुशांत को डॉक्टर की एक प्रिस्क्रिप्शन के बारे में बता रही हैं । वे उन्हें कुछ दवाइयों की जानकारी दे रही हैं ।