बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का केस सीबीआई पूरी तेजी से सुलझाने में जुटी हुई है । हर एक दिन इस केस में हो रहा नया खुलासा इस केस को और पेचीदा बनाता जा रहा है । सुशांत सिंह राजपूत केस में उनकी कथित गर्लफ़्रेंड पहले ही सवालों के घेरे में हैं ऐसे में अब इस केस से ड्रग एंगल भी जुड़ता नजर आ रहा है । खबरों के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती की कुछ व्हाट्सएप चैट सामने आई हैं जिसमें रिया ड्रग के बारे में बातें करती नजर आ रही हैं । रिया की इस चैट को सुशांत सिंह राजपूत के साथ जोड़कर देखा जा रहा है ।

सुशांत सिंह राजपूत केस को रिया चक्रवर्ती के चैट मैसेज ने दिया ड्रग एंगल, वकील विकास सिंह बोले- ‘सुशांत को कुछ ऐसा दिया जा रहा था, जिसका उन्हें पता नहीं था’

क्या रिया चक्रवर्ती का ड्रग एंगल सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा है

न्यूज चैनल टाइम्स नाउ में दिखाई रिया की इस चैट से ड्रग एंगल सामने आ रहा है जिसे अब इस एंगल को सुशांत से जोडकर भी देखा जा रहा है । रिया के फ़ोन से डिलीट की गई चैट की रिकवरी हालांकि बहुत विस्तृत नहीं है और इससे ज्यादा कुछ साफ नहीं हो रहा है लेकिन इसे एक क्लू की तरह देखा जा रहा है ।

सैमुअल मिरांडा ने रिया से कहा था, “हाए रिया, स्टफ लगभग खत्म हो गया है । क्या हमें शौविक के दोस्त से ले लेना चाहिए । मगर उसके पास केवल हैश और बड ही है ।”

इसके अलावा 25 नवंबर, 2019 की भी एक चैट रिया की सामने आई है जिसमें जया शाह को वे कह रही हैं कि- “कॉफी, चाय या पानी में चार ड्रॉप डाल लो और उसे सिप करने को कहो । 30-40 मिनट का समय लगेगा किक करने में ।”

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जांचेगा ड्रग एंगल

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया के वॉट्सऐप से डिलीट की गई चैट सीबीआई के साथ-साथ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को भी सौंपी है । ड्रग्स एंगल को लेकर रिया की चैट सामने आने के बाद अब इस एंगल को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी जांच करेगी । अगले एक-दो दिन में एनसीबी की टीम रिया से पूछताछ कर सकती है । इस चैट रिकॉर्ड को रिया के मोबाइल फोन से रिकवर किया गया है । हालांकि, रिया के वकील ने इस बात का दावा किया है कि रिया ने कभी भी कोई ड्रग नहीं लिया और वे ब्लड टेस्ट कराने के लिए भी तैयार हैं ।

यह भी पढ़ें : सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड मिस्ट्री सुलझाने के लिए CBI कराएगी साइकोलॉजिकल ऑटोप्सी यानि सुशांत के दिमाग का पोस्टमॉर्टम

सुशांत केस में रिया का ड्रग एंगल जुड़ने पर सुशांत की फ़ैमिली के वकील विकास सिंह का कहना है कि, उन्होंने FIR में ड्रग्स की ओवरडोज की बात लिखी थी । हालांकि उस वक्त उन्हें लग रहा था कि ये ड्रग डॉक्टर्स ने सुशांत को दी थी । उन्होंने कहा, सुशांत को कुछ ऐसा दिया जा रहा था, जिसका उन्हें पता नहीं था । इस वजह से उनकी असमय मौत हो गई । इस बात का पता लगाना जरूरी है । उन्होंने यह भी कहा कि कुछ रिपोर्ट्स में आ रहा है कि यह ड्रग बैन थी । अगर ऐसा है तो ये आत्महत्या को उकसाने और मर्डर की ओर ले जाता है ।