बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का केस सीबीआई पूरी तेजी से सुलझाने में जुटी हुई है । हर एक दिन इस केस में हो रहा नया खुलासा इस केस को और पेचीदा बनाता जा रहा है । सुशांत सिंह राजपूत केस में उनकी कथित गर्लफ़्रेंड पहले ही सवालों के घेरे में हैं ऐसे में इस केस से ड्रग एंगल भी जुड़ गया है । रिया चक्रवर्ती की कुछ व्हाट्सएप चैट सामने आई जिसमें रिया ड्रग के बारे में बातें करती नजर आई । आज जब रिया ने आज तक पर राजदीप सरदेसाई के साथ खास बातचीत की तो उन्होंने सुशांत केस में जुड़े ड्रग एंगल को एक नई ही दिशा दे डाली । न्यूज चैनल आज तक के साथ हुई खास बातचीत में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत से जुडे कई खुलासे किए ।

सुशांत केस में ड्रग एंगल जुड़ने पर रिया चक्रवर्ती ने कहा, “सुशांत मुझसे मिलने से पहले ही marijuana स्मोक करते थे”

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग लेने से रोका

रिया ने बातचीत के दौरान अपनी उन चैट्स के बारे में भी बात की जिन चैट्स से सुशांत मामले में ड्रग्स का एंगल जुड़ गया था । रिया ने कहा कि उन्होंने कभी ड्रग्स नहीं लिया है और वो टेस्ट कराने के लिए भी तैयार हैं । जब रिया से पूछा कि, क्या सुशांत ड्रग्स लेते थे ?

इस पर रिया ने कहा कि “सुशांत मुझसे मिलने से पहले ही marijuana स्मोक करते थे । वह नियमित रूप से marijuana पीते थे । केदारनाथ की शूटिंग से कुछ दिन पहले ही उन्होंने ये करना शुरू किया था । मैं तो उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करती थी । मैं उनकी इस आदत को छुड़ाने की कोशिश करती थी । लेकिन वो अपनी मर्जी के मालिक थे । उन्हें ओ करना होता था वह वो करते थे । कोई उन्हें रोक नहीं पाया ।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी सुशांत को ड्रग लेने के लिए बढ़ावा नहीं दिया तो उन्होंने इस आरोप से साफ़ इंकार कर दिया ।