Shahid-Kapoor’s-shooting

शाहिद कपूर, जो एक बार फ़िर विशाल भारद्दाज की आगामी पीरियड फ़िल्म रंगून में नजर आने वाले हैं, ने फ़िल्म के लिए खूब मेहनत की है । आपको बता दें कि रंगून में शाहिद एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे और इसके लिए गोली चलाने की ट्रेनिंग शाहिद कपूर ने ओलंपिक ट्रेनर रौनक पंडित से ली है ।

रंगून फ़िल्म में शाहिद नबाव मलिक के रोल में है जो एक आर्मी ऑफ़िसर है । और शाहिद के किरदार में जान डालने के लिए रोल को ध्यान में रखते हुए उन्हें शूटिंग की परफेक्ट ट्रेनिंग देने के लिए रौनक पंडित को चुना गया । शाहिद कपूर ने फ़िल्म में गोली चलाने की ट्रेनिंग लेने के लिए एक ऐसे आदमी को चुना जो सबसे बेहतर हो । इसलिए उन्होंने चैंपियन शूटर रौनक पंडित, जिसने साल 2006 में पुरुषों की कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान 25 मीटर स्टेंडर्ड पिस्टल कैटगरी में गोल्ड जीता था, को चुना । शाहिद कपूर ने सीधे ही रौनक पंडित से संपर्क किया ।

शाहिद कपूर को बेसिक ट्रेनिंग देने के अलावा पंडित ने शाहिद को बंदूक को किस तरह पकड़ा जाता है, ट्रिग्गर कैसे दबाया जाता है और निशाना कैसे साधा जाता है जैसी, छोटी-छोटी चीजें सीखाईं ।

रौनक पंडित ने बताया कि “शूटिंग संभवत; शाहिद के खून में है । शाहिद को एक हफ्ते तक मलाड और वर्ली (क्रमशः उपनगरीय और दक्षिण मुंबई में क्रमशः) में ट्रेनिंग दी गई । हमें शाहिद को ट्रिगर का उपयोग करने की तकनीक को समझाने के लिए काफ़ी मेहनत की । रौनक ने बताया सारी चीजें उन्होंने शाहिद को वैसे ही बताई जिन्हें वह ओलंपिक के दौरान खुद अपनाते हैं । उन्होंने बताया कि इस ट्रेनिंग के दौरान अलग-अलग तरह गोली चलाने की प्रक्रिया सिखाई है । रौनक पंडित ने बताया की ट्रेनिंग के आखिरी दिन वह वर्ली रेंज गए जहां उन्होंने असली बंदूक चलाई ।

शाहिद कपूर, जिसे अपने किरदार के अंदर तक जाने के लिए जाना जाता है, को प्रशिक्षित करने के लिए रौनक काफ़ी रोमांचित थे । रौनक ने कहा कि उन्हें शाहिद कपूर को ट्रेनिंग देने में काफी मजा आया और वह काफी प्रतिभाशाली एक्टर है और उनकी सीखने की आदत ने इस ट्रेनिंग को और भी आसान बना दिया था । उन्होंने बेहद जल्दी गन चलाने के प्रक्रिया को सीखा । शाहिद की कठिन मेहनत और समर्पण के लिए रौनक पंडित ने शाहिद की खूब सराहना की और कहा कि '"शाहिद एक बहुत प्रतिभाशाली आदमी है और दो दिन में ही वह काफ़ि सहज हो गए । शाहिद ने बहुत जल्द बंदूक चलाने की ट्रिक्स सीख लीं और उनकी फ़िटनेस ने इस ट्रेनिंग को और भी ज्यादा आसान बना दिया । रौनक ने शाहिद की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत ही पन्कचुअल हैं और जिससे उनके साथ काम करना और भी आसान हो जाता है ।”

गौरतलब है कि रंगून दूसरे विश्व युद्ध के दौरान की गूंथी एक रोमांटिक कहानी है जिसमें एक्शन सीन की भरमार है । शाहिद कपूर के अलावा रंगून फ़िल्म में सैफ़ अली खान और कंगना रानौत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी । यह फ़िल्म 24 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।