बॉलीवुड के बेहद प्रतिभाशाली और महत्वाकांक्षी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने निधन से हर किसी को आंखों को नम कर गए । सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई है । भले ही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सुशांत के निधन की वजह फ़ांसी पर लटकने की वजह से दम घुटने को बताया जा रहा है लेकिन पुलिस इस सुशांत के आत्महत्या करने के अन्य पहलूओं की भी जांच करने में जुटी है और सुशांत से जुड़े लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है । मुंबई पुलिस ने इस मामले में यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस से उस कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी मांगी है जो अभिनेता सुशांत और प्रोडक्शन हाउस के बीच साइन हुआ । पुलिस का कहना है कि सुशांत के केस को सुलझाने के लिए इस कॉन्ट्रैक्ट का भी सामने होना जरूरी है ।

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में पुलिस जांच में जुटी
सुशांत से जुड़े लोगों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने सुशांत की बिजनस मैनेजर श्रुति मोदी और पीआर टीम से राधिका निहलानी का बयान दर्ज किया है । यशराज फिल्म्स को दोनों के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी रिया चक्रवर्ती के साथ चल रही पूछताछ के बीच में ही पेश करनी होगी । बता दें कि सुशांत ने यशराज फिल्म्स के साथ शुद्ध देसी रोमांस, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी और आमिर खान की फिल्म पीके में एक छोटा सा किरदार किया है ।
सोशल सर्विस से जुड़ी संस्था बनाने की तैयारी में थे सुशांत
सुशांत की बिजनस मैनेजर श्रुति मोदी ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि वह जुलाई 2019 से 3 फरवरी 2020 तक ऐक्टर के साथ में थीं । फिल्म छिछोरे के प्रमोशन में भी उनके साथ में थीं । सुशांत बॉलिवुड से हटकर विविड रेंज रियलिस्टिक वर्चुअल के वर्चुअल गेम्स की एक कंपनी तैयार करने की तैयारी में थे ।
यह भी पढ़ें : सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या के 3 दिन पहले ही कर दिया अपने हाउस हेल्प स्टाफ़ का हिसाब क्लीयर
श्रुति मोदी ने आगे बताया कि सुशांत नेशन इंडिया फॉर वर्ल्ड नाम से एक सोशल सर्विस से जुड़ी संस्था बनाने की तैयारी में थे, जो कॉलेज के छात्रों के साथ मिलकर पर्यावरण और समाज के लिए काम करना चाहते थे । हालांकि, ये कंपनी रजिस्टर हुई या नहीं इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है । बिजनस मैनेजर ने बताया कि 'जिनियसेस एंड ड्राप आउट' नाम का सुशांत सिंह राजपूत का एक सोशल प्रॉजेक्ट था जिसमें सोसायटी में फेलियर्स लेकिन जीनियस लोगों को लेकर एक प्रोग्राम तैयार किया गया था ।
















