34 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर में फ़ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । सुशांत की आत्महत्या से हर कोई परेशान है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से अभिनेता ने ऐसा कदम उठाया । सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या अपने पीछे कई अनसुलझे सवाल छोड़ गई हैं । इन्हीं अनसुलझे सवालों को सुलझाने के लिए मुंबई पुलिस लगातार जांच में जुटी हैं । इसी बीच बॉलिवुड निर्माता विजय शेखर गुप्ता ने सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बेस्ड फिल्म Suicide or Murder? बनाने की तैयारी कर ली है ।

सुशांत सिंह राजपूत की ये फ़िल्म है Suicide or Murder?
सुशांत ने खुदकुशी की है या उनका मर्डर हुआ है इसी मिस्ट्री से भरी इस फ़िल्म को शामिक मौलिक द्दारा डायरेक्ट किया जाएगा और विजय शेखर गुप्ता इसे प्रोड्यूस करेंगे । निर्माता विजय शेखर गुप्ता ने इस फ़िल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया है । गुप्ता ने अपनी इस फ़िल्म के जरिए फ़िल्म इंडस्ट्री को एक्सपोज करने की धमकी दी है ।
लेकिन एक सवाल मन में आ रहा है कि अभिनेता के आत्महत्या करने के महज 3 दिन बाद ही इस फ़िल्म को अनाउंस किया गया । सूत्रों की मानें तो, सुशांत की जिंदगी पर फ़िल्म बनाई जा रही है, इस बारें में उनकी फ़ैमिली को जरा भी नहीं पता है । और यदि वाकई ये फ़िल्म बनाई जा रही है तो इसके लिए उन्हें सबसे पहले सुशांत की फ़ैमिली से परमिशन लेनी होगी ।
















