बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का केस अब सीबीआई के हाथों में पहुंच गया है । और अब सीबीआई सुशांत की मौत की गुत्थी सुलझाने में जी-जान से जुट गई है । इसी बीच अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की वॉट्सऐप चैट सामने आई है जिसने सुशांत के केस को फ़िर एक नया एंगल दे दिया है । इस चैट के मुताबिक 8 जून को रिया चक्रवर्ती ने सुशांत का घर छोड़ा था तब उन्होंने महेश भट्ट से बात की थी । इस चैट की मानें तो रिया ने खुद ने ही सुशांत का घर छोड़ा था जबकि रिया ने अपने पहले वाले बयान में कहा था कि सुशांत ने उन्हें घर से जाने के लिए कहा था ।

क्या रिया चक्रवर्ती ने खुद छोड़ा था सुशांत सिंह राजपूत का घर
8 जून को हुई महेश भट्ट और रिया की ये वॉट्सऐप चैट लीक हो गई है । इस चैट में रिया मूव-ऑन करने और सुशांत का घर छोड़कर रिश्ता खत्म करने जैसी बातें महेश भट्ट से कह रही हैं । लीक हुए चैट के स्क्रीनशॉट के मुताबिक रिया, भट्ट से कहती हैं कि, “एक भारी मन और राहत के एहसास के साथ आएशा आगे बढ़ गई है सर ।” बता दें कि साल 2018 में आई फिल्म जलेबी में रिया का नाम आएशा था जिसका सह-निर्माण महेश भट्ट ने किया था ।
इसके बाद रिया मैसेज में लिखती हैं, “आपका आखिरी कॉल जगाने वाला था । आप मेरे एंजेल हैं, आप उस वक्त भी मेरे साथ थे और अब भी हैं ।”
इसके जवाब महेश भट्ट दो अलग-अलग मैसेज में देते हैं जिसमें वह लिखते हैं, “पीछे मुड़कर मत देखना । जो जरूरी है उसे संभव बनाओ । अपने पिता को मेरा प्यार देना । वह काफी खुश होंगे ।”
इसके आगे रिया लिखती हैं, “कुछ साहस मिला और उस दिन आपने फोन पर मेरे पिता के बारे में जो कहा, उससे मुझे उनके लिए साहस जुटाने में मदद मिली । हमेशा इतने खास बने रहने के लिए उन्होंने आपको प्यार भेजा है और आपका शुक्रिया अदा किया है ।” जवाब में भट्ट लिखते हैं, “तुम मेरी बच्ची हो । मुझे हल्का महसूस हो रहा है ।”
इस पर रिया लिखती हैं, “आहहहह कोई शब्द नहीं है सर, जो भावना मैं आपके लिए महसूस करती हूं ।” आगे भट्ट लिखते हैं, “निडर बनने के लिए शुक्रिया ।”
जवाब में रिया आगे लिखती हैं, “किस्मत को धन्यवाद कि मैं आपसे मिली । आप सही हैं । हमारे रास्ते इस दिन के लिए जुड़े थे । यह किसी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि किसी बेहद अलग चीज के लिए, मुझे कहे गए आपके हर शब्द मेरे अंदर गूंज रही हैं और मैं आपके निस्वार्थ प्रेम के गहरे प्रभाव को महसूस कर सकती हूं ।”
रिया ने इसमें आगे लिखा, “मेरे बेस्ट मैन, मैं आपसे प्यार करती हूं और आपको गर्व महसूस कराऊंगी ।” इसके जवाब में महेश भट्ट ने हाथ जोड़ने वाले एक ईमोजी के साथ लिखा, “तुमने कराया है । सच में । तुमने जो किया है उसके लिए साहस चाहिए । पीछे मत मुड़ना ।”2
गौरतलब है कि 34 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता सुशांत ने 14 जून को फ़ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । लेकिन उनका परिवार और फ़ैंस इसे सुसाइड मानने को तैयार नहीं है । इसलिए अब सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है । सीबीआई ने इस केस की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है । सीबीआई ने भी छह लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है, जिनमें रिया, उनके पिता इंद्रजीत, भाई शोविक, मां संध्या, सैमुअल मिरांडा, सुशांत के हाउस मैनेजर और सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी के नाम शामिल हैं ।
















