सलमान खान की सुपरहिट फ़्रैंचाइजी टाइगर की तीसरी किश्त टाइगर 3 का ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट दिवगंत फ़िल्ममेकर यश चोपड़ा के 88वें जन्मदिन 27 सितंबर को होगा । यशराज प्रोडक्शन हाउस अपने 50 सालों का सफर पूरा कर रहा है ऐसे में प्रोजेक्ट 50 नाम से सेलिब्रेशन होगा जिसमें इस बैनर तले बनने वाली आगामी फ़िल्मों की घोषणा की जाएगी । और सलमान खान की टाइगर 3 इसी का हिस्सा है । मनीष शर्मा द्दारा डायरेक्ट की जा रही टाइगर 3 में एक बार फ़िर सलमान एक्शन अवतार में नजर आएंगे । इतना ही नहीं इस फ़िल्म में एक बार सलमान और कैटरीना की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिलेगी । आदित्य चोपड़ा 27 सितंबर इस फ़िल्म का अनाउंस करेंगे ।

सलमान खान और कैटरीना कैफ़ की मेगाबजट एक्शन फ़िल्म टाइगर 3 इस खास दिन होगी अनाउंस ?

टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ़

“आदित्य चोपड़ा अपने पिता के 88वें जन्मदिन पर YRF की पूरी फिल्म स्लेट की बड़े पैमाने पर घोषणा करने जा रहे हैं । आदि इस दिन से YRF प्रोजेक्ट 50 समारोह की शुरुआत करेंगे । और इसी दिन टाइगर 3 की घोषणा भी निश्चित रूप से होगी । इस फ़िल्म को बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा जो इससे पहले किसी भी फ़िल्म न देखा गया हो । हमने तो ये भी सुना है कि आदित्य सलमान और कैटरीना के प्रशंसकों के लिए एक विशेष चीज का भी अनावरण कर सकते हैं ।” ट्रेड सूत्र ने बताया ।

यह भी पढ़ें : BREAKING: सलमान खान की टाइगर 3 के लिए मेकर्स ने रखा 300 करोड़ रु का बजट, इंटरनेशनल लेवल की होगी टाइगर फ़्रैंचाइजी की लास्ट फ़िल्म

“यह टाइगर 3 का फ़र्स्ट लुक भी हो सकता है । या ये टाइगर 3 का लोगो लॉंच भी हो सकता है । लेकिन कुछ न कुछ होगा स्पेशल । यशराज के प्रोजेक्ट 50 को लेकर कई तरह की खबरें आ रही है । लेकिन यशराज फ़िल्म्स ने सख्ती से अपनी परियोजनाओं पर चुप्पी साधी हुई जो यश चोपड़ा की जन्मशति 27 सितंबर को ही खुलेगी । लेकिन सलमान और कैटरीना की टाइगर 3 का अनाउंसमेंट होना तय है ।” ट्रेड सूत्र ने बताया ।