सुशांत सिंह राजपूत के केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ़्तार कर लिया था । एनसीबी ने रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स मुहैया करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था । इसके बाद रिया और उनके भाई ने कोर्ट में अपनी जमानत की अर्जी दाखिल की । जिसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को सशर्त जमानत पर रिहा कर दिया था लेकिन शोविक को जमानत नहीं दी गई थी । लेकिन आज कोर्ट ने शोविक को भी जमानत पर रिहा कर दिया है । शौविक चक्रवर्ती को मुंबई स्थित स्‍पेशल NDPS कोर्ट से जमानत मिल गई है ।

ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को मिली जमानत, सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स मुहैया कराने का लगा था आरोप

ड्रग्स मामले में शौविक चक्रवर्ती जमानत पर जेल से रिहा

ड्रग संबंधी मामले में गिरफ्तारी के करीब तीन माह बाद शोविक को आज जमानत मिली है । बुधवार को शौविक की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए मुंबई की विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने शौविक को जमानत दे दी । इस केस में रिया चक्रवर्ती और सुशांत के स्टाफ सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को पहले ही जमानत पर रिहा कर दिया गया है । रिया और शौविक पर एनसीबी ने ड्रग्स रखने, इस्तेमाल करने और उसकी खरीद-फरोख्त में शामिल होने का आरोप लगाया है ।

गौरतलब है कि ड्रग्स केस में जांच के दौरान एनसीबी को शौविक के खिलाफ कई पुख्ता सबूत हाथ लगे थे । शौविक को NDPS एक्ट की धारा 8सी, 28 और 29 के तहत गिरफ्तार किया गया था । शोविक के अलावा सैमुअल मिरांडा को भी इन्हीं धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था ।