
साल 2015 में रिलीज हुई बाहुबली: द बिगिनिंग ने न केवल दक्षिण फ़िल्म इंडस्ट्री में एक दीवानगी पैदा कर दी बल्कि हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में भी एक अलग प्रकार का उत्साह और उमंग को पैदा कर दिया । देश भर में अपार सफ़लता हासिल करने वाली वाली पहली क्षेत्रीय फ़िल्म होने के नाते इस फ़िल्म ने लोगों के बीच इसके क्लाइमेक्स को लेकर एक ऐसा संस्पेंस बना दिया जो अगले हफ़्ते दर्शकों के सामने आएगा । लेकिन लगता है दर्शकों को न केवल अपने सलाव का जवाब मिलेगा बल्कि और भी ज्यादा सरप्राइजेज मिलेंगे ।
ये खबर प्रभास के प्रशंसकों के लिए है क्योंकि खबर है कि इस फ़िल्म में प्रभास एक नहीं< दो नहीं बल्कि तीन रोल में नजर आएंगे । हालांकि दर्शकों को पहले ही इस बात की जानकारी है कि प्रभास बेटे और पिता के डबल रोल में नजर आएंगे, जहां एक तरफ वह बेटे शिवुडू (महेंद्र बाहुबली) की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं दूसरी तरफ़ पिता बाहुबली (अमरेंद्र बाहुबली) के भारी भरकम किरदार में दिखेंगे । इसके अलावा अब सुनने में आया है कि प्रभास एक और किरदार में नजर आएंगे और वो है बाहुबली के पिता यानी शिवडू के दादा के किरदार में नजर आएंगे । हालांकि इस बारें में न तो मेकर्स ने और न ही प्रभास ने इस बारें में कोई जानकारी दी ।
बाहुबली : द कन्क्लूज़न दर असल, बाहुबली के परिवार की कहानी को दर्शाएगी और अतीत व वर्तमान के बीच घूमेगी । एस एस राजमौली द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म हिंदी भाषा के साथ साथ तेलुगू, मल्यालम, तमिल समेत कई अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में भी रिलीज़ की जाएगी । इस फ़िल्म में प्रभाष के अलावा राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और सत्याराज जैसे कलाकार अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे । यह फ़िल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
















