
बेहद कम समय में सनी लियोन ने बॉलीवुड में एक सनसनी मचा कर रख दी है । सनी लियोन अब हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री का वो चेहरा बन गई हैं जिसे हर कोई अपनी फ़िल्म में किसी न किसी रूप में लेना चाहता है, साथ ही कॉर्पोरेट जगत के लिए भी वो काफ़ी डिमांडिंग हो गई हैं । उनकी इसी लोकप्रियता के चलते कई बड़े ब्रांड्स उन्हें अपने ब्रांड्स का चेहरा बनाने के लिए लालयित रहते हैं ।
बॉलीवुड हंगामा के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन अब ऑन लाइन ज्वैलरी स्टोर ज्वेलसूक की ब्रांड एंबेसडर बनने की तैयारी कर रही हैं ।
इसके बारे में आधिकारिक घोषणा का इंतजार है ।
















