आज तड़के सुबह, जब सोनू निगम की अजान, जो मुसलमानों के लिए बहुत अहमियत रखती है, की वजह से नींद खुल गई तो उन्हें इस बात ने परेशान कर दिया और अपनी इसी परेशानी को सोनू ने ट्विटर के माध्यम से बयां किया । सोनू निगम ने 17 अप्रैल की सुबह साढ़े पांच बजे से ट्वीट किए जिनमें अज़ान को लेकर हो रहे शोर को लेकर शिकायत की । सोनू ने अपने ट्वीट में कहा कि, मैं मुस्लिम नहीं हूं लेकिन फिर भी मुझे रोज़ सुबह 5 बजे अज़ान के शोर से उठाना पड़ता है । सोनू ने गुरुद्वारा और मंदिरों में भी लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर सवाल खड़े किए हैं ।

अपने पहले ट्वीट में सोनू का कहना था 'मैं मुस्लिम नहीं हूं और मुझे सुबह-सुबह अज़ान सुनकर जागना पड़ता है । इस तरह की जबरदस्ती की धार्मिकता भारत में कब बंद होगी ।' दूसरे ट्वीट में सोनू ने कहा कि जब पैगम्बर मोहम्मद ने इस्लाम धर्म की स्थापना की थी उस वक्त बिजली नहीं थी । तो फिर एडिसन के आविष्कार के बाद मुझे ये सब कोलाहल क्यों सुनना पड़ रहा है? तीसरे ट्वीट में सोनू निगम की व्यथा है कि मैं ऐसे किसी मंदिर या गुरुद्वारे में विश्वास नहीं करता जहां बिजली का प्रयोग नास्तिक लोगों को उठाने के लिए किया जाता है । चौथे ट्वीट में तो सोनू ने इसे गुंदागर्दी तक करार दे डाला है । सोनू के इन ट्वीट्स के बाद हंगामा होना तय है ।

सोनू की आखिरी ट्वीट के बाद, ट्विटर पर लोगों ने जमकर खिंचाई की वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने सोनू के विचारों का समर्थन किया ।