सनी लियोन के फ़ैंस, जो उनकी आगामी बॉलीवुड फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है, को ये खबर खुश कर देगी । सनी लियोन ने हाल ही में एक आगामी हॉरर कॉमेडी फ़िल्म कोका-कोला को साइन किया है । इस फ़िल्म की शूटिंग इसी साल जून से शुरू होगी । मेकर्स इस फ़िल्म के अधिकांश हिस्सों को देहरादून, मसूरी और हरिद्वार में शुरुआत से अंत तक के शे्ड्यूल में शूट करने की प्लानिंग कर रहे है । मेकर्स ने हाल ही में इस फ़िल्म के लिए सनी लियोन को साइन किया है । बाकी की स्टार कास्ट को फ़ाइनल करने की प्रक्रिया अभी चल रही है ।

सनी लियोन अब हॉरर कॉमेडी फ़िल्म कोका-कोला में दिखाएंगी अपनी हॉटनैस, ये फ़िल्म की पूरी डिटेल

सनी लियोन पहली बार इस शैली की फ़िल्म में नजर आएंग़ी

इस फिल्म को महिंद्रा धारीवाल द्वारा बनाया जा रहा है । हाल ही में महिंद्रा धारीवाल ने खुलासा किया था कि क्योंकि हॉरर कॉमेडी इन दिनों लोगों के बीच काफ़ी लोकप्रिय है इसलिए वे इस शैली की फ़िल्म कोका-कोला का निर्माण कर रहे है । वैसे यह कहना गलत नहीं होगा कि हॉरर कॉमेडी की शैली की फ़िल्मों में स्त्री की लोकप्रियता ने कई सारे फ़िल्ममेकर्स को इस शैली की फ़िल्में बनाने के लिए प्रेरित कि्या है । और इसमें अब धारीवाल भी शामिल हो गए है । सनी, जो अभी तक फ़िल्मों में स्पेशल एपीरियंस के लिए ही नजर आती रही है, का रोल इस फ़िल्म में कैसा होगा, इसकी जानकरी अभी तक सामने नहीं आई है ।

गौरतलब है कि, सनी हाल ही में अरबाज खान के चैट शो में नजर आईं थी जहां सनी ने अपने बारें में कई दिलचस्प खुलासे किए थे । इतना ही नहीं सनी ने अपने पोर्न स्टार अतीत होने के चलते ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया । शो के दौरान सनी ने कहा कि वह जब भी अपनी भूली-बिसरी यादों में खो जाती हैं और अपनी जिंदगी के कुछ काले अध्यायों को याद करती हैं तब अक्सर उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं ।

यह भी पढ़ें : सनी लियोन का कबूलनाम, पोर्न स्टार से रिटायर होकर बेहद खुश हैं

सनी के अन्य प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही मलयालम फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं । सनी मलयालम फिल्म रंगीला में लीड रोल में नजर आएंग़ी ।