भले ही बॉलीवुड के 'अन्ना' सुनील शेट्टी काफ़ी दिनों से फ़िल्मों में नहीं आए हो लेकिन वह अन्य कामों को भलीभांति खुद को व्यस्त रखते है । सुनील शेट्टी की अभिनय के अलावा स्पोर्ट्स में भी खासी दिलचस्पी है । लेकिन हाल ही में सुनील शेट्टी मुंबई में क्रिकेट खेलते वक्त चोटिल हो गए । हालांकि बताया जा रहा है कि सुनील शेट्टी को गंभीर चोट नहीं आई है ।

Suniel-Shetty-gets-injured-whilst-playing-cricket

सुनील शेट्टी कैच लेते हुए स्लिप हुए

खबर है कि सुनील अंधेरी में एक क्रिकेट ग्राउंड में क्रिकेट खेलतेठुए नजर आए और मैच के दौरान सुनील कैच लेते हुए अचानक स्लिप हो गए नतीजतन चोटिल हो गए । खबरों के अनुसार, सुनील की चोट ज्यादा गहरी नहीं है । शुरूआती टेस्ट में कहा गया कि, सुनील को ट्श्यू इंजरी हुई है लेकिन फ़िर बाद में ये साफ़ कर दिया गया कि उन्हें फ़्रेक्चर नहीं हुआ है ।

इलाज के बारें में बात करें तो, सुनील को डॉक्टर्स ने आराम करने की सलाह दी है जब तक की उनके घाव भर नहीं जाते है । वहीं दूसरी तरफ़ यह सुनने में आ रहा है कि, उनके जख्मों की कड़ी निगरानी की जा रही है । यदि जख्म नहीं भरते हैं और दर्द बना रहता है, तो उन्हें एमआरआई करने की सलाह दी जाएगी ताकि असली मर्ज का पता चल सके ।

यह भी पढ़ें : पहले 'पापा' सुनील शेट्टी, और अब उनके बेटे अहान शेट्टी को बॉलीवुड में लॉंच करेंगे साजिद नाडियाडवाला !

फ़िल्मों की बात करें तो, सुनील फ़िल्मों के अलावा फ़िल्मी दुनिया के अलग पहलूओं को भी खोज रहे है । उम्मीद की जा रही है कि सुनील इस साल अपनी मातृभाषा कन्नड़ फ़िल्म में अपना डेब्यू करेंगे । हालांकि इस बारें में अभी तक कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है ।