
फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली श्रीदेवी फिल्म मॉम के साथ फिर से धमाल मचाने को तैयार हैं । यह फ़िल्म सौतेली मां के अपनी बेटी के लिए संघर्ष की कहानी है । बोनी कपूर द्दारा निर्मित यह फ़िल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलगू और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी ।
बोनी कपूर कहते हैं, "श्रीदेवी का नाम भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बडे सुपरस्टारों में लिया जाता हैं । उनको फिल्म जगत में अब 50 साल पूरे हो रहें हैं । और उनकी दुनियाभर में बहुत बडी फैन फॉलोविंग हैं । उनके प्रशंसकों को हमेशा से ही उनकी फिल्मों का इंतजार रहता हैं । साउथ इंडिया में तो उनकी इतनी फैनफॉलोविंग हैं, की फिल्म वितरक हमेशा श्रीदेवी की फिल्मों का इंतजार करतें रहते हैं । जब से ‘मॉम’ का प्रोमो ऑनलाइन रिलीज हुआ हैं । तब से वितरक फिल्म निर्माताओं से इस फिल्म को दक्षिण भारतीय भाषाओं में डब करने की मांग कर रहें हैं । इसी वजह से यह फिल्म हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगु, और मलयालम में भी रिलीज कर रहें हैं ।''
फिल्म ‘मॉम’ श्रीदेवी की 300वीं फिल्म हैं । इतना ही नहीं इस साल श्रीदेवी फिल्मों में अपने 50 साल पूरे कर रहीं हैं । गौरतलब हैं, उनकी पहली फिल्म 7 जुलाई 1967 को रिलीज हुई थी । इसलिए उनके निर्माता पती बोनी कपूर यह फिल्म उसी दिन रिलीज कर रहें, जिस दिन उनकी पहली फिल्म रिलीज हुआ थी ।
बोनी कपूर, सुनील मनचंदा, नरेश अग्रवाल, मुकेश तलरेजा, गौतम जैन, के निर्माण में बनी, जी स्टूडियोज द्दारा प्रस्तुत ‘मॉम’ को रवी उदयवार ने निर्देशित किया हैं । ए आर रहमान के संगीत से सजी इस फ़िल्म में श्रीदेवी के अलावा नवाजुद्दिन सिद्दिकी और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















