
हाल ही में खबरों का बाजार गर्म था कि श्रीदेवी बाहुबली फ़िल्म की शिवगामी के किरदार के पहली पसंद थी । बाहुबली टीम के बेहद करीबी सूत्र इस बात से बेहद नाराज हो गए कि गैर-कास्टिंग की खबर प्रेस में लीक हो गई ।
बाहुबली के करीबी सूत्र के मुताबिक, "हम श्रीदेवीजी का बहुत सम्मान करते हैं । और हां, शिवगामी किरदार के लिए श्रीदेवी पहली पसंद थी । यह इस प्रोजेक्ट की एकदम शुरूआत की बात थी । लेकिन जब हमने उन्हें अप्रोच किया तो उनके पति बोनी कपूर ने आश्चर्यजनक फ़ीस की बात कर दी । इसके अलावा वह बाहुबली के मुनाफ़े में भी हिस्सा चाहते थे । इसलिए हमने तुरंत इस आइडिए को छोड़ दिया, हालांकि हम श्रीदेवीजी को कास्ट करने के लिए बहुत उत्सुक थे । इसके बाद हमें पता चला कि उन्होंने एक तमिल फ़िल्म (पुली) की है जहां उन्हें वो फ़ीस दी जा रही है जो उनके पति चाहते थे ।”
बाहुबली टीमे के करीबी सूत्र इस बात से खुश हैं कि राम्या कृष्णन ने इस किरदार को किया । "हम किसी और को शिवगामी के रूप में कल्पना भी नहीं कर सकते हैं । और हमें लगता है कि यह एक अभिनेता के लिए उस रोल के बारें में बात करना जो उसने कभी किया ही नहीं, बहुत ही खराब बात है । ऐसा करने से, उस कलाकार, जिसने वह रोल किया है, को छोटा या अनादर करना है ।”
















