कोरोना संकटकाल के दौरान निस्वार्थ भाव से जरूरतमंद लोगों की लगातार मदद करने वाले अभिनेता सोनू सूद की दरियादिली ने हर किसी का दिल जीत लिया । महामारी के दौरान सुपरहीरो बनकर हजारों लोगों की मदद कर सोनू सूद हर जरूरतमंद के लिए मसीहा बनकर उभरे । सोनू भले ही खुद को मसीहा न मानें लेकिन उन्हें मसीहा मानने वालों की कमी नहीं है । प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने और उनके खाने-पीने की व्यवस्था करने, लोगों को रहने के लिए घर बनवाने, बच्चों के लिए शिक्षा का प्रबंध करने और बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने वाले सोनू ने ये सब अपनी 8 प्रोपर्टी गिरवी रखकर किया ।

कोरोना संकटकाल में जरूरतमंदों की मदद के लिए सोनू सूद ने गिरवी रखी अपनी 8 प्रोपर्टी, लिया 10 करोड़ रु का लोन

सोनू सूद ने 10 करोड़ रु जुटाने के लिए गिरवी रखी अपनी प्रोपर्टी

खबरों की मानें तो, 10 करोड़ रु जुटाने के लिए सोनू ने मुंबई के जुहू स्थित अपनी 8 प्रोपर्टी को गिरवी रखा । वेब पोर्टल मनीकंट्रोल के पास उपलब्ध रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट के अनुसार सोनू ने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित अपनी दो दुकान और 6 फ़्लैट को गिरवी रखा है । ये दोनों दुकानें ग्राउंड फ़्लोर पर हैं और फ़्लैट्स शिव सागर कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में है । ये हाउसिंग सोसायटी इस्कॉन मंदिर के पास एबी नायर रोड पर स्थित है।

सोनू को उनकी 8 प्रोपर्टी के अंगेस्ट 10 करोड़ रु का लोन बैंक ने दिया है । दस्तावेजों के अनुसार सोनू ने 10 करोड़ रुपये के लोन पर 5 लाख रुपये के पंजीकरण शुल्क का भुगतान किया । ये प्रोपर्टिज सोनू के साथ उनकी पत्नी सोनाली के नाम भी हैं जिन्हें बैंक के पास गिरवी रखा गया है । हालांकि इस खबर की जानकारी सोनू की ओर से कहीं भी नहीं दी गई ।

इस खबर के बाद तो यकीनन सोनू के लिए लोगों के दिलों में और प्यार बढ़ जाएगा ।