भारत इन दिनों कोरोना महामारी की दूसरी खतरनाक लहर से जूझ रहा है । कोरोना की दूसरी लहर इतनी खौफ़नाक है कि हमारा हेल्थ केयर सिस्टम भी कमजोर पड़ता दिख रहा है । कोरोना संकटकाल में निस्वार्थ भाव से अनगिनत जरूरतमंद लोगों के मदद करने वाले सोनू सूद भी खुद को इस बार बेबस महसूस कर रहे हैं । कोरोना की दूसरी लहर के चपेट में आए सोनू सूद क्वांरटीन हैं लेकिन उनका मदद करने का सिलसिला थमा नहीं है । हालांकि वह लगातार जरूरत लोगों की मदद कर रहे हैं लेकिन फ़िर भी हर किसी की मदद न कर पाने का उन्हें बहुत अफ़सोस है ।

सोनू सूद करवा रहे हैं बेड उपलब्ध
देश में कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है, लॉकडाउन और नाइट कर्फ्य के बाद भी कई शहरों में यह तेजी से बढ़ता ही जा रहा है । कोरोना के इस विकराल रूप के सामने इस बार सोनू भी मजबूर फ़ील कर रहे हैं । कोरोना वायरस से जूझ रहे सोनू ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें 570 बेड के लिए रिक्वेस्ट आईं, जिसमें से उन्होंने 112 लोगों को बेड उपलब्ध कराया है । वहीं, रेमिडिसिवर के 1477 रिक्वेस्ट आईं, जिनमें 18 लोगों को उपलब्ध कराईं ।
Today :
Request for beds : 570
I could arrange just: 112
Requests for Remdesivir :1477
I could arrange just : 18
Yes we have failed
So is our health care system.?
— sonu sood (@SonuSood) April 19, 2021
अपने इस ट्वीट में उन्होंने यह भी कहा, “हां, हम फेल हो गए । इसलिए हमारा हेल्थ केयर सिस्टम भी असफल हो गया ।”
खुद भी कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं सोनू
खुद भी कोरोना वायरस से जूझ रहे सोनू इन दिनों अपने घर पर क्वारंटीन हैं । लेकिन इस मुश्किल घड़ी में उनसे जितना बन पा रहा है वह लोगों की उतनी मदद कर रहे हैं । टीवी के कई पॉप्युलर शोज के डायरेक्टर अरुण शेषकुमार ने भी बेड को लेकर सोनू से मदद मांग़ी और अभिनेता ने बिना देर किए 15 मिनट में बेड दिलवा दिया । इसके अलावा सोनू अब तक कुल 112 लोगों को बेड उपलब्ध करावा चुके हैं जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी ।
बीते साल लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद कर मसीहा बनकर उभरे सोनू ने ट्वीट कर बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव है । सोनू ने अपने कोरोना संक्रमित होने की खबर शेयर करते हुए लिखा, “नमस्कार दोस्तों, मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि कोविड 19 का मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है । इसलिए मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है । चिंता की कोई बात नहीं, उल्टा अब मेरे पास पहले से ज्यादा समय रहेगा आपकी मुश्किलों को ठीक करने का । याद रहे, कोई भी तकलीफ हो.. मैं हमेशा आपके साथ हूं ।”
— sonu sood (@SonuSood) April 17, 2021
















