फ़िल्मों में अपने शानदार अभिनय से सभी का दिल जीतने वाले अभिनेता अजय देवगन अब अपना डिजीटल डेब्यू करने जा रहे हैं । अजय देवगन ने आज अपनी बेटी न्यासा के 18वें जन्मदिन पर अपने डिजीटल डेब्यू का अनाउंसमेंट किया । अजय देवगन क्राइम ड्रामा रूद्र- द ऐज ऑफ डार्कनेस के साथ ओटीटी प्लेटफ़ॉ्र्म पर अपना डेब्यू करेंगे । इस सीरिज में अजय एक पुलिस ऑफ़िसर के रूप में नजर आएंगे । अजय की यह वेब सीरिज हॉट स्टार वीआईपी पर देखने को मिलेगी ।

अजय देवगन का डिजीटल डेब्यू
अजय ने आज अपनी पहली वेब सीरिज रूद्र- द ऐज ऑफ डार्कनेस के टीजर के साथ अपना फ़र्स्ट लुक शेयर किया । रुद्र- द ज ऑफ डार्कनेस ब्रिटिश साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा सीरीज़ लूथर (Luther) का भारतीय रूपांतरण है । इसकी शूटिंग मुंबई की आइकोनिक जगहों पर होगी । हालांकि, इसकी रिलीज डेट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है । लेकिन इतना तय है कि यह सीरीज 2021 में रिलीज हो जाएगी ।
अजय, जो अपनी पहली डिजिटल सीरीज को लेकर खासे उत्साहित हैं, ने कहा कि, “मेरी हमेशा से कोशिश रही है कि काबिल लोगों के साथ बेहतरीन काम करूं । रूद्र- द ऐज ऑफ डार्कनेस की कहानी में सस्पेंस और थ्रिल है । यह दर्शकों को बांधकर रखेगी । पुलिस वाले का किरदार मेरे लिए नया नहीं है, लेकिन इस बार मेरा रोल ग्रे कैरेक्टर के साथ ज्यादा डेप्थ और डार्क है ।”
ब्रिटिश साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा सीरीज़ लूथर का हिंदी रीमेक
एप्लॉज एंटरटेनमेंट के सीईओ समीर नायर कहते हैं, “रूद्र- द ऐज ऑफ डार्कनेस हमारा सबसे बड़ा शो है, जिसमें अजय देवगन लीड रोल में हैं । यह सीरीज इसी साल रिलीज होगी ।”
रूद्र- द ऐज ऑफ डार्कनेस ब्रिटिश साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा सीरीज लूथर का रीमेक है । नील क्रॉस के अंग्रेजी सीरीज में इदरिस एल्बा ने डीसीआई जॉन लूथर का रोल निभाया है । जबकि एलिस मोर्गन रूथ विल्सन के रोल में थीं । इस सीरज के अभी तक पांच सीजन आ चुके हैं ।
रूद्र की कहानी को मेट्रो शहर और हिंदुस्तानी परिवेश के हिसाब से बनाया गया है । रूद्र- द ऐज ऑफ डार्कनेस का निर्माण एप्लॉज एंटरटेनमेंट और बीबीसी स्टूडियोज मिलकर कर रहे हैं ।
















