कोरोना संकटकाल में सुपरहीरो बनकर लगातार लोगों की मदद कर रहे सोनू सूद की दरियादिली का सिलसिला अभी तक कायम है । महामारी के दौरान लॉकडाउन में दूसरे शहरों में फंसे हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों को अपने खर्चे पर उन्हें उनके घर पहुंचाने से लेकर बेरोजगार हुए प्रवासियों को घर और रोजगार दिलाने वाले सोनू सूद कई तरह से जरूरतमंद लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं । इतना ही नहीं सोनू सूद ने होनहार गरीब बच्चों के लिए स्कॉलरशिप कार्यक्रम भी शुरू किया ताकि वे बच्चें अपनी मनपसंद पढ़ाई कर सके । अपनी इसी नेक दरियादिली के कारण सोनू ने हर किसी के दिल में अपनी एक स्पेशल जगाई बना ली है । इतना ही नहीं सोनू अब ब्रांड्स मार्केट की भी पहली पसंद बन गए हैं ।

सोनू सूद बनेंगे स्पाइस जेट का चेहरा
बॉलीवुड हंगामा के विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो, सोनू जल्द ही स्पाइस जेट एयरलाइन को एंडोर्स करते हुए नजर आएंगे । स्पाइस जेट सोनू को अपनी एयरलाइन का ब्रांड एंबेसडर बनाने जा रही है । आपको बता दें कि, लॉकडाउन के दौरान सोनू ने किर्गिस्तान में फंसे करीब 1500 छात्रों की मदद के लिए स्पाइस जेट से हाथ मिलाया था । स्पाइस जेट के इस सहयोग का सोनू ने शुक्रिया भी अदा किया था ।
स्पाइस जेट एयरलाइंस के साथ सोनू की ब्रांड एंबेसडरशिप की आधिकारिक घोषणा जल्द ही घोषित की जाएगी ।
यह भी पढ़ें : कोरोना संकटकाल के रियल ‘सुपरहीरो’ सोनू सूद को संयुक्त राष्ट्र देने जा रहा है विशेष सम्मान
गौरतलब है कि सोनू की नेक दरियादिली से प्रभावित होकर अभी कुछ दिन पहले संयुक्त राष्ट्र संघ ने उन्हें विशेष सम्मान से नवाजा । सोनू को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा प्रतिष्ठित SDG स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया गया था । सोनू के अलावा ये अवॉर्ड एंजेलीना जोली, डेविड बेकहम, लियोनार्डो डिकैप्रियो, एम्मा वाटसन, लियाम नीसन, केट ब्लैंचेट, एंटोनियो बैंडैरेस, निकोल किडमैन और प्रियंका चोपड़ा को भी अलग-अलग श्रेणी में मिल चुका है ।
















