कपूर खानदान के लिए ये जश्न का समय है । अनिल कपूर इस साल अपनी बेटी सोनम कपूर को "दूर" करने के लिए तैयार हो रहे हैं । ''वे जून में अपनी बेटी सोनम कपूर और उनके प्रेमी आनंद आहूजा की शादी की योजना बना रहे है ।'' फ़ैमिली फ़्रेंड ने बताया । साथ ही यह भी कहा कि इससे पहले सोनम कपूर की निजी समारोह के अंतर्गत सगाई की रस्म भी आयोजित की जाएगी ।

Sonam-Kapoor%u2019s-wedding-June-wedding-for-Anil-Kapoor%u2019s-daughter

हालांकि अभी तक कुछ भी ऑफ़िशियली नहीं है । लेकिन हमने यही सुना है । सोनम आनंद के लिए अपनी फ़ीलिंग्स को लेकर एकदम दृढ़ हैं । वह एक बहुत ही सुलझा हुआ लड़का है और सोनम के लिए काफ़ी केयरिंग है । वह देखभाल करने वाले पति की तरह दिखता है । अनिल शुरू में आनंद के बारे में अनिश्चित थे, जैसे सभी पिता अपनी बेटियों के प्रेमी के लिए होते है । लेकिन समय के साथ, अनिल और उनकी पत्नी सुनीता ने आनंद को अपने परिवार के हिस्से के रूप में स्वीकार कर लिया । सोनम के भाई हर्षवर्धन भी आनंद के साथ को बहुत पसंद करते है," परिवार के दोस्त ने बताया ।

इस दिन होगी सोनम कपूर की शादी

परिवार के दोस्त कहते हैं, शादी, "केवल समय की बात है" । शादी के लिए जून का समय तय हुआ है । यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग हो सकती है । या फ़िर ग्रैंड पंजाबी दिल्ली वेडिंग । दोनों परिवारों ने अभी तक कुछ भी फ़ैसला नहीं किया है ।'' फ़ैमिली फ़्रेंड ने सूचित किया ।

यह भी पढ़ें : बेटी सोनम कपूर की जासूसी करते रंगे हाथों पकड़े गए 'पापा' अनिल कपूर, फ़िर हुआ पछतावा, ये रहा सबूत !

वास्तव में यह तय है कि, सोनम कपूर जून में आनंद आहूजा के साथ शादी रचाएंग़ी । दिलचस्प बात यह है कि, सोनम के होम प्रोडक्शन की फ़िल्म, वीरे दी वेडिंग, जो कि महिला उन्मुख फ़िल्म है, भी 1, जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है ।