महामारी बने कोरोना वायरस के संकट से पूरी दुनिया जूझ रही है । कोरोना संक्रमित संख्या दिन-प्रति-दिन बढ़ती ही जा रही है ऐसे में देश में लागू लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है । लॉकडाउन के दौरान स्कूल, कॉलेज और ऑफिसों समेत पब्लिक जगहों को भी बंद कर दिया गया है इतना ही नहीं फ़िल्म इंडस्ट्री में भी काम पूरी तरह से बंद है । लेकिन फ़िल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपने सोशल अकाउंट पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की एक तस्वीर पोस्ट की है । दरअसल इस तस्वीर में सोनाक्षी शूटिंग करते हुए नजर आ रही हैं ।

सोनाक्षी सिन्हा ने बताया असली सच
विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट में सोनाक्षी के फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, “कौन ऐसे समय में शूटिंग करता है ?” बस फ़िर क्या था, सोनाक्षी ने विवेक के इस ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए मुंबई पुलिस और उद्धव ठाकरे सरकार से कार्रवाई की मांग की है ।
Excuse me @MumbaiPolice , @OfficeofUT what is the procedure to stop people from spreading rumors and fake news at a time like this? Asking for a responsible citizen, sitting at home, practicing social distancing and NOT shooting - ME ??♀️ pic.twitter.com/piKLznKjoo
— Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) April 13, 2020
विवेक अग्निहोत्री के इस ट्वीट का करारा जवाब सोनाक्षी ने अपने ट्वीट में कुछ इस तरह दिया कि, “एक्सक्यूज मी, मुंबई पुलिस और उद्धव ठाकरे, इस समय में लोगों को अफ़वाहें और झूठी खबरे फैलाने को रोकने की क्या प्रक्रिया है ? जिम्मेदार नागरिक के नाते पूछ रही हूं । घर बैठकर, सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रख रही हूं और शूट नहीं कर रही ।”
Being a Director and member of many unions and film bodies one would expect you to be better informed that Absolutely NO one is shooting since studios are shut and its a national lockdown! I believe Classic freeze frame means throwback in @MumbaiMirror terms, https://t.co/Nrjlh6PuIH pic.twitter.com/6Z8v0S0Ahr
— Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) April 13, 2020
















