अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रविवार 23 जून को शादी के बंधन में बंध गए । सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने हिंदू और न ही इस्लाम की रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की बल्कि उन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत सिविल मैरिज की । सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी लाइफ़ के इस स्पेशल मौक़े पर अपनी मां, पूनम सिन्हा की 44 साल पुरानी साड़ी पहनी जिसमें वह बेहद खूबसूरत नज़र आईं । शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी-शुदा जोड़े के रूप में सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर पोस्ट की और एक प्यारा सा नोट लिखा ।

जहीर इकबाल की दुल्हन बनी सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग फोटोज को शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि साल 2017 से लेकर अब तक यानी करीब 7 सालों तक उन्होंने जहीर इकबाल को डेट किया । अब इस कपल ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया है । सोनाक्षी ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आज ही के दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को उसके सबसे शुद्ध रूप में देखा और उसे थामे रखने का फैसला किया । आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत के जरिए मार्गदर्शन किया है, इस पल तक ले गया, जहां हमारे दोनों परिवारों और हमारे दोनों देवताओं के आशीर्वाद से अब हम पति और पत्नी हैं । यहां प्यार, उम्मीद और एक-दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं, अभी से लेकर हमेशा के लिए प्यार ।”
सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून की शाम को अपनी शादी की पहली तस्वीरें शेयर जिसमें जहीर इकबाल अपनी पत्नी के हाथ को चूमते हुए नजर आ रहे हैं । वहीं दूसरी फोटो में वह अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं और जहीर पेपर पर साइन कर रहे हैं । आखिरी फोटो में सोनाक्षी, जहीर को साइड हग करते हुए फोटो क्लिक करा रही हैं ।

सिविल मैरिज के दौरान सोनाक्षी ने अपनी मां की 44 साल पुरानी साड़ी पहनी ।आइवरी कलर की साड़ी में सोनाक्षी बहुत खूबसूरत लग रही हैं । उन्होंने मैचिंग चोकर, इयररिंग्स और चूड़ियों से अपने लुक को पूरा किया । अभिनेत्री ने बालों में जूड़ा बांधकर गजरे लगाये थे । वहीं, जहीर इकबाल ने अपनी लेडी लव को ट्विन करते हुए व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है ।

शादी के ठीक बाद कुछ ही देर बाद शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी आयोजित की । इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा रेड कलर की साड़ी, बालों में गजरा, मांग सिंदूर और हाथों में सुहाग की चूड़िया पहने दिखी हैं । तो दूसरी तरफ जहीर सफेद कलर की शेरवानी में काफी जचे रहे हैं । इस दौरान सोनाक्षी और जहीर ने रोमांटिक पोज भी दिए हैं ।

सोनाक्षी और जहीर के वेडिंग रिस्पेशन में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों ने भी शिरकत की।

















