
करण जौहर का लोकप्रिय चैट शो कॉफ़ी विद करण का पाचवां सीजन जब से शुरू हुआ है तब से ये लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, कभी इसमें शामिल होने वाली जोड़ियों को लेकर तो कभी इसमें कही गई बातों को लेकर । इस शो में ब तक कई नामी गिरामी सितारों ने शिरकत कर चुके हैं और कई करने वाले हैं और इसी कड़ी में एक नाम जुड़ गया है करण जौहर के ‘स्टूडेंट’ सिद्धार्थ मल्होत्रा का ।
गौरतलब है कि इस शो के चौथे सीजन में करण के तीनों नए स्टूडेंट सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और आलिया भट्ट साथ नजर आए थे, लेकिन इस बार पांचवें सीजन में वरुण अलग जोड़ीदार के साथ आए थे और आलिया शाहरुख के साथ आईं थी । लेकिन अभी तक सिद्धार्थ इस सीजन में नहीं आ पाए थे । हालांकि सिद्धार्थ ने सीधे-सीधे तो इसके बारें में कुछ नहीं बोला लेकिन उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विट किया की ,”हां मैं जल्द से जल्द देश लौटूंगा ।“
इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा बैंकॉक में अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फ़िल्म रिलोडेड की शूटिंग में व्यस्त हैं । इस फ़िल्म में वह जैकलीन के साथ नजर आएंगे ।
















