After Salman Khan, Aamir Khan to share stage with Shah Rukh Khan

ये बात तो सभी को पता होगी की बॉलीवुड के तीन सबसे बड़े खान-सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान के बीच दोस्ती जैसा कुछ नहीं था । तीनों खानों के बीच हमेशा से ही किसी न किसी मुद्दे को लेकर हमेशा से ही एक कॉल्डवॉर छिड़ी हुई थी । लेकिन हाल ही में ऐसा कुछ देखने को मिला जिससे ये सब बातें ठंडी पड़ने लगी । हाल ही में शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ एक स्टेज पर नजर आए। और अब उसके बाद खबर आ रही है कि आमिर खान भी शाहरुख खान के साथ एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज शेयर करते हुए नजर आएंगे ।

और वो ऐतिहासिक दिन होगा 17 दिसंबर, जिस दिन हिंदी सिनेमा में महिलाओं के योगदान का जश्न मनाया जाएगा, और इसी शो को शाहरुख खान द्दारा होस्ट किया जाएगा । दिलचस्प बात ये है कि इस शो के एक स्पेशल सेगमेंट में आमिर खान भी नजर आएंगे जिसके अंतर्गत वह अपनी आगामी फ़िल्म दंगल का नया गाना ‘धाकड़’ को दर्शाएंगे । इतनी ही नहीं हमने सुना है कि इस गाने में आमिर खान की 19 साल पहले आई उनकी फ़िल्म गुलाम के लोकप्रिय गाने ‘आती क्या खंडाला’ की तरह रैपिंग करते हुए भी नजर आएंगे ।

गौरतलब है कि आमिर खान जल्द ही अपनी आगामी फ़िल्म दंगल में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । जबकि शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म रईस के प्रमोशन में जुटे हुए हैं जिसका ट्रेलर अभी हाल ही में रिलीज किया गया । यह फ़िल्म जनवरी 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।