Ittefaq

हमने आपको यह पहले ही बता दिया था कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ, 1969 में आई क्लासिक थ्रिलर फ़िल्म इत्तेफ़ाक के रीमेक में नजर आएंगे । आपको बता दें कि इस फ़िल्म की शूटिंग अब शुरू हो चुकी है ।

इस फ़िल्म के मुख्य किरदार, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर क्लेपबोर्ड का एक फ़ोटो शेयर किया जिसमें पता चला कि फ़िल्म की शूटिंग अब शुरू हो चुकी है । कुछ खबरों के मुताबिक, सिद्धार्थ ने जर्मन सिनेमेटोग्राफ़र माइकल लुका के साथ काम शुरू कर दिया है । इस फ़िल्म के लिए सिद्धार्थ ने रविवार रात शूट शुरू होने से पहले कई सारे लुक टेस्ट दिए थे ।

इससे पहले हमने आपको बताया था कि, इस फ़िल्म में गाने नहीं होंगे, केवल प्रमोशनल या थीम ट्रेक ही फ़िल्म में रहेगा । मेकर्स ने फ़िल्म के क्लाइमेक्स में भी बदलाव किया है, क्योंकि दर्शकों को इसकी प्लॉटलाइन के बारें में पहले से ही पता है । जहां तक सोनाक्षी सिन्हा के शूटिंग में हिस्सा लेने की बात है, तो वह 20 फ़रवरी से अपने हिस्से की शूटिंग शुरू करेंगी ।

रेड चिलीज एंटरटेंमेंट, बीआर फ़िल्म्स और धर्मा प्रोडक्शंस द्दारा प्रोड्यूस की जाने वाली, यश चोपड़ा द्दारा निर्देशित 1969 में आई मर्डर मिस्ट्री वाली फ़िल्म इत्तेफ़ाक के रीमेक को यश चोपड़ा के भतीजे अभय चोपड़ा द्दारा निर्देशित किया जाएगा ।