kangna

अपने बेहतरीन अभिनय और शानदार स्टाइल के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड क्वीन कंगना रानौत जल्द ही अपनी आगामी फ़िल्म रंगून में एक अलग अंदाज में नजर आएंगी । जैसा की हम सभी को पता है कि रंगून फ़िल्म देश आजाद होने से पहले की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है इसलिए इस फ़िल्म का अंदाज भी विंटेज लुक लिए होगा । फ़िल्म की लीड एक्ट्रेस कंगना रानौत ब्रिटिश अंदाज के साथ विंटेज कार में बैठकर अपनी आगामी फ़िल्म रंगून का प्रमोशन करेंगी ।

कंगना रानौत, जो की अपने हर एक किरदार को बखूबी से निभाती है, एक बार फिर आ रही है रंगून अंदाज में, जिसका नाम है 'जांबाज़ ज्युलिया' । दरअसल, फ़िल्म में कंगना जूलिया नाम की जाबांज लड़की के किरदार में नजर आएंगी । आने वाले एक महीने में कंगना रानौत एक विंटेज कार में घूमकर अपनी फ़िल्म रंगून का प्रमोशन करती हुईं नजर आएंगी । प्रॉडक्शन हाउस के मुताबिक, फिल्म में पुरानापन लाने के लिए कंगना क्लासिक चार पहियों वाली एक विंटेज कार में दिखेंगी । नाडियाडवाला ने बताया, '1940 की पृष्ठभूमि पर बनी 'रंगून' में काफी ब्रिटिश प्रभाव दिखाया गया है । हमारी जांबाज जूलिया 1940 के दशक का एक किरदार है, और कंगना ने किरदार में ढलने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है ।' रंगून फिल्म में कंगना और सैफ अली खान एक खास अंदाज में नजर आएंगे, जिसमें वह दोनों शानदार ऑउटफिट्स और विंटेज कार में सफर करते हुए नजर आएंगे ।

फिल्म के ट्रेलर और गानो में भारत, स्वतंत्रता के लिए लड़ाई करते दिख रहा है । विशाल भारद्वाज द्दारा निर्देशित रंगून फिल्म दूसरे विश्वयुद्ध पर आधारित है । इस फिल्म में कंगना एक 40वें दशक की अभिनेत्री का किरदार निभा रही है, जबकि सैफ अली खान फिल्म निर्माता बने हैं और शाहिद कपूर एक सिपाही का किरदार निभा रहे है ।

फिल्म में इस्तेमाल की गई विटेंज कार की एक झलक हम सबने ट्रेलर में देखी । विंटेज कार सड़कों पे देखने का नजारा बहुत ही बेहतरीन होगा और इससे भी बढ़िया बात यह होगी की उस कार में "तूफ़ान की बेटी" यानी की कंगना घूमते हुए दिखाई देंगी ।

फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेंमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला और वायाकॉम-18 मोशन पिक्चर्स ने किया है । विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।