
जब से संजय दत्त जेल से रिहा हुए हैं तब से हर फ़िल्म मेकर उनके साथ फ़िल्म बनाने के लिए बेकरार है । हमने पहले आपको बताया था कि जेल से रिहा होने के बाद संजय दत्त फ़िल्म मेकर सिद्धार्थ आंनद की फ़िल्म के साथ अपना कमबैक करने को पूरी तरह से तैयार हैं । लेकिन, अब ऐसा लगता है कि हमें उस फ़िल्म के लिए और थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा । खबर के मुताबिक सिद्धार्थ आंनद की एक्शन-एडवेंचर फ़िल्म स्थगित की जा चुकी है ।
संजय दत्त की कमबैक मनी जाने वाली फ़िल्म के निर्माता ने बिना नाम की इस फ़िल्म के बारें में खुलासा किया है कि इस फ़िल्म को अगस्त में शुरु हो जाना था । हालांकि, फ़िल्म की कहानी और निर्माण पर ढेर सारा समय खर्च करने और मुख्य अभिनेत्री का चयन न हो पाने की वजह से फ़िल्म मेकर ने फ़ैसला किया कि वे अभी के लिए इस फ़िल्म को स्थगित कर देंगे । कथित तौर पर, आथिया शेट्टी और कृति सेनन को ये फ़िल्म ऑफ़र की गई थी लेकिन फ़िर कोई बात नहीं बनी । अब ये फ़िल्म एक नए निर्देशक के साथ जनवरी 2017 में शुरू होना तय हुआ है ।
अब ऐसा लगता है कि सिद्दार्थ आनंद की बिना नाम की फ़िल्म संजय दत्त की कमबैक फ़िल्म नहीं होगी । इसके बजाय, संजय दत्त विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली चोपड़ा की फिल्म में नजर आएंगे ।
















