Shruti hh

एक सेलिब्रिटी की जिंदगी देखने में तो बहुत ग्लैमरस और मजेदार नजर आती है लेकिन इसका एक दूसरा भयावह पहलू भी है । कई सारे सेलिब्रिटीज को ऐसे-ऐसे कहने भर के परेशान करने वाले प्रशंसक मिलते हैं जो सेलिब्रिटी के लिए जी का जंजाल बन जाते हैं । इसी परेशानी से इन दिनों जूझ रहीं है अभिनेत्री श्रुति हासन ।

हिंदी सिनेमा और साऊथ फिल्मो की जानी मानी अदाकारा श्रुति हसन को जान से मारने की धमकी मिली है। खबरो की मानें तो ये धमकी एक डॉक्टर की तरफ से दी जा रही है।  रिपोर्टस की मानें तो श्रुति को ये डॉक्टर अश्लील मैसेज भेजता है, और उनका पीछा करता है, कहा तो ये भी जा रहा है कि श्रुति को ये डॉक्टर सोशल मीडिय़ा पर भी मैसेज्स भेज रहा है। अश्लील मैसेज भेजने के साथ साथ ये डॉक्टर श्रुति के परिवार पर पर्सनल कमेंट करता है साथ कई मैसेसेजे श्रुति को जान से मारने की धमकी दी है।

बहरहाल, श्रुति ने बीते बुधवार को चेन्नई के साइबर क्राइम सेल में इस मामले पर शिकायत दर्ज करवाई है। दर्ज शिकायत में कहा गया है कि अगर उस श्रुति के करीब पहुंचने का मौका मिलता है तो वो उन्हें छुरा घोंपना चाहेगा।

रिपोर्टस की माने तो जो डॉक्टर श्रुति को परेशान कर रहा है वो गुरुप्रसाद हासन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस इन कर्नाटक में कार्यरत हैं। गौरतलब है कि मुंबई में श्रुति के घर पर  साल 2013 में उनके आवास पर हमला हुआ था।