Shraddha-to-play-Aamir

पिछले साल, यशराज फ़िल्म्स ने बॉलीवुड के दो दिग्गजों के साथ अपनी आगामी फ़िल्म ठग ऑफ़ हिंदोस्तान, का ऐलान कर सबको चकित कर दिया था । इस फ़िल्म में पहली बार अमिताभ बच्चन और आमिर खान, एक साथ नजर आने वाले हैं, और अब इस फ़िल्म में एक और नाम जुड़ गया है ।

हमने सुना है कि, यशराज फ़िल्म्स के मेकर्स ने अपनी फ़िल्म ठग ऑफ़ हिंदोस्तान में आमिर खान के अपोजिट आशिकी गर्ल श्रद्दा कपूर को साइन करने का फ़ैसला किया है । कथिततौर पर हाल ही में श्रद्दा कपूर ने फ़िल्म के लिए लुक टेस्ट दिया था और आदित्य चोपड़ा काफ़ी संतुष्ट हुए और उन्होंने तुरंत श्रद्दा को अपनी फ़िल्म में लेने का फ़ैसला किया । दिलचस्प बात ये है कि, श्रद्दा कपूर, जिसने यशराज फ़िल्म्स के साथ लव का दी एंड फ़िल्म की थी, ने इस बैनर के साथ कोई फ़िल्म नहीं की और चर्चा है कि श्रद्दा अपने मेंटोर के साथ काम करने के लिए तुरंत राजी हो गईं ।

बहरहाल, श्रद्दा कपूर इस फ़िल्म का हिस्सा होने जा रही हैं, इस खबर ने तमाम अटकलों को ताक पर रख दिया है । जहां तक फ़िल्म में श्रद्दा के किरदार का सवाल है, तो उस बारें में कहा जा रहा है कि फ़िल्म में वह आमिर खान के लव इंटरेस्ट का किरदार निभाएंगी, और वह फ़िल्म में उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी । हालांकि प्रोडक्शन हाउस के प्रवक्ता ने लगातार इस बात का खंडन किया है कि श्रद्दा कपूर उनकी फ़िल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं और वह लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि श्रद्दा को अभी तक इस प्रोजेक्ट के लिए साइन नहीं किया गया ।

फ़िल्म की बात करें तो, ठग ऑफ़ हिंदोस्तान दरअसल फिलिप मीडोज टेलर द्वारा लिखित एक अंग्रेजी उपन्यास 'कन्फ़ेशन ऑफ़ ए ठग' का रूपांतरण है, यह उपन्यास एक ठग के इर्द-गिर्द घूमता है, जिसका पर्दाफ़ाश एक ठग सयैद आमिर अली करता है । यह फ़िल्म ठग और चोरों, जो कीमती सामानों के लिए यात्रियों का खून कर देते हैं, के इर्द-गिर्द घूमती है । और यह फ़िल्म 1839 की ब्रिटिश इंडिया की पृष्ठभूमि

पर सेट है ।