
बॉलीवुड फिल्म मेकर नीरज पांडे, जिसने बीते साल एम एस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी, जैसी शानदार फ़िल्म बनाई थी, वेडनस डे, स्पेशल छब्बीस जैसी बेहतरीन फ़िल्मों के लिए जाने जाते हैं । उनकी फ़िल्मों की खासियत उनकी फ़िल्मों की सच्ची कहानियां होती हैं जिन्हें दर्शक खुले दिल से स्वीकराते हैं । इस साल नीरज पांडे एक और सच्ची कहानी पर आधारित फ़िल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है, नाम शबाना ।
नीरज से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक, तापसी पन्नू अभिनीत उनकी आगामी फ़िल्म नाम शबाना, दरअसल, असल जिंदगी की शबाना नाम की एक महिला की जिंदगी पर आधारित फिल्म है । यह फ़िल्म शबाना नाम की एक आम महिला से एक अंडरकवर महिला एजेंट बनने की सच्ची कहानी है । इस फिल्म में तापसी के किरदार का नाम शबाना कैफ है ।
गौरतलब है कि 'नाम शबाना' फिल्म बेबी के तापसी पन्नू के किरदार की स्पिन ऑफ है । यह प्रयोग भारत में पहली बार हो रहा है । तापसी पन्नू इस फ़िल्म में कई हैरत-अंगेज एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगी । यह फिल्म 2015 में आई फिल्म 'बेबी' का सीक्वल है ।
शिवम नायर द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म नीरज पांडे द्दारा प्रोड्यूस की जाएगी । इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग मुंबई और मलेशिया में हुई है । यह फिल्म 31 मार्च 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















