
भरपूर एक्शन और कॉमेडी शैली की फ़िल्मों में नजर आने के बाद अब बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन अपनी एक्शन हीरो की इमेज से बाहर निकलने की तैयारी में जुट गए हैं । अब अपनी अगली फ़िल्म में अजय देवगन एक लवर ब्यॉय के किरदार में नजर आएंगे । अजय देवगन जल्द ही अपनी आगामी रोमांटिक फ़िल्म में, अपने करियर के शुरूआती दौर की फ़िल्में जैसे, प्यार तो होना ही था, हम दिल दे चुके सनम, यू मी और हम इत्यादि में निभाए गए किरदारों की तरह नजर आएंगे । इसके लिए अजय देवगन ने प्यार का पंचनामा फ़िल्म अ के निर्देशक लव रंजन के साथ हाथ मिलाया है ।
लव रंजन इस फ़िल्म को प्रोड्यूस करेंगे और कहा जा रहा है कि यह फ़िल्म एक रॉम-कॉम यानी रोमांटिक-कॉमेडी फ़िल्म होगी । हालांकि फ़िल्म के नाम के बारें में अभी कोई डिटेल नहीं मिली है लेकिन सुनने में आया है यह फ़िल्म शहरी संस्कृति की पृष्ठभूमि पर बेस्ड होगी । इसके अलावा, अजय देवगन इस फ़िल्म में आधुनिक अवतार में नजर आएंगे और यदि तस्वीर को देखें तो शर्तिया अजय देवगन का किरदार इस फ़िल्म में कासानोवा/फ़्लर्टी टाइप का होगा, जो दर्शकों को खूब मनोरंजित करेगा ।
रंजन के अलावा, यह फ़िल्म अंकुर गर्ग द्दारा भी प्रोड्यूस की जाएगी । इस फ़िल्म के साथ एडिटर अकीव अली, जो अब तक बॉलीवुड में 30 फ़िल्मों से ज्यादा एडिट कर चुके हैं और उनमें शामिल हैं ये जवानी है दीवानी, बर्फ़ी इत्यादि, और जल्द ही आएगी जग्गा जासूस । वह अजय देवगन के साथ उनकी फ़िल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में काम कर चुके हैं ।
वहीं दूसरी तरफ़, अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म बादशाहो, जिसमें वह इमरान हाशमी, इलियाना डिक्रूज, ईशा गुप्ता और अन्य कलाकारों के साथ नजर आएंगे, की शूटिंग में व्यस्त हैं । इसके बाद अजय जल्द ही रेमो डिसूजा की फ़िल्म, जिसमें सूरज पंचोली नजर आएंगे, की शूटिंग शुरू करेंगे और इसी के साथ-साथ वह गोलमाल फ़्रेंचाइजी की चौथी किश्त गोलमाल अगेन की
शूटिंग शुरू करेंगे ।
















