shraddha-kapoor

निर्देशक शुजात सौदागर की आगामी फ़िल्म रॉक ऑन 2 किसी और से ज्यादा, फ़िल्म की मुख्य अभिनेत्री श्रद्दा कपूर के लिए बेहद खास है । म्यूजिकल फ़िल्म रॉक ऑन 2 में श्रद्दा कपूर मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभा रही हैं । फ़िल्म की ज्यादातर कहानी श्रद्दा कपूर के इर्द-गिर्द घूमती है ।

टीम के सूत्रों के मुताबिक, “श्रद्दा ने अपनी अगली फ़िल्म हसीना के लिए दिसंबर से काम शुरू करने का फ़ैसला किया था, ताकि वह अपनी फ़िल्म रॉक ऑन 2 को प्रमोट करने के लिए समय निकाल सके । वह टीम के बेहद करीब हैं और जब टीम ने श्रद्दा से रॉक ऑन 2 को प्रमोट करने पर ध्यान देने के लिए आग्रह किया तो श्रद्दा ने तुरंत अपनी फ़िल्म हसीना को साइड में रखकर रॉक ऑन 2 पर अपना ध्यान केंद्रित किया जब तक की रॉक ऑन 2 रिलीज नहीं हो जाती तब तक ।”

रॉक ऑन 2 की टीम के सूत्रों के मुताबिक, रॉक ऑन की तीसरी सीरिज पहले से ही प्लान कर ली गई है । श्रद्दा कपूर निश्चित रूप से इसका एक हिस्सा होंगी ।