Sanjay-Dutt-for-Bhoomi

उत्तरप्रदेश के आगरा शहर, जहां संजय दत्त ओमंग कुमार की फ़िल्म भूमि की शूटिंग कर रहे थे, में व्यस्त रास्ता रोककर शूटिंग करने पर मचे हंगामे के बाद, खबर आई थी कि फ़िल्म की पूरी टीम ने बाकी की शूटिंग रोक दी और वे वापस मुंबई लौट आए ।

इस मामले में नवीनतम खबर ये है कि अब ये पूरा मामला सौहार्दपूर्ण ढंग से हल कर लिया गया है । "पीड़ित फोटोग्राफर, जिसे धकेल दिया गया था और शूटिंग के दौरान उसके साथ मारपीट हुई, वो तब शांत हुआ जब संजय दत्त ने व्यक्तिगत रूप से इस मामले में हस्तक्षेप किया ।"

इस मामले के शांत होने की खबर की पुष्टि करते हुए खुद ओमंग कुमार कहते हैं कि, "यह इतना कुछ नहीं था । अब सब कुछ सुलझ गया है । कभी-कभी शूटिंग के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं घट जाती हैं । स्थिति हमारे नियंत्रण में नहीं थी । जहां ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई थी वहां से 40 फ़ुट की दूरी पर हम शूटिंग कर रहे थे ।”

ओमंग ने पुष्टि की है कि जब हाथापाई हुई तब वहां संजय दत्त मौजूद नहीं थे । "वह एक घंटे पहले ही वहां से चले गए थे । वह वहां नहीं थे । हमने मामले को निपटाया है । आज हम,फिर से आगरा में एक सड़क के बीच में शूटिंग कर रहे हैं ।"