हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म में से एक शोल में अपने छोटे मगर यादगार किरदार 'कालिया' से लोकप्रिय हुए अभिनेता विजू खोटे का आज मुंबई स्थित उनके घर में लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया । विजू खोटे 78 साल के थे । विजू खोटे लंबे समय से बीमार चल रहे थे । विजू खोटे के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है ।

विजू खोटे लंबे समय से बीमार थे
उनके परिवारजन ने बताया कि खराब तबीयत के चलते उन्हें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था । बेहतर महसूस होने पर उन्होंने घर लाया गया था, मगर आज सुबह 6.55 मिनट पर घर पर किडनी फेल हो जाने के चलते उनका निधन हो गया ।
फ़िल्म शोल में विजू का लोकप्रिय डायलॉग 'कितने आदमी थे…सरदार दो…'' आज भी यादगार है । फ़िल्म अंदाज अंदाज अपना अपना में भी विजू का रॉबर्ट नाम का किरदार कोई नहीं भूला है ।
यह भी देखें : रिलीज के वक्त शोले फ़्लॉप थी, इस भ्रांति को रमेश सिप्पी ने तोड़ा
विजू का जन्म 17 दिसंबर 1941 को मुंबई में हुआ था । वे हिंदी और मराठी फिल्मों के एक्टर थे । विजू ने अपने फिल्मी करियर में हिंदी और मराठी मिलाकर लगभग 300 फिल्मों में काम किया है । इसके अलावा उन्होंने लगभग 30 टीवी सीरियलों में भी काम किया । उन्होंने फिल्म मालिक से अपना फिल्मी डेब्यू किया था । अपने करियर में विजू ने कई फिल्मों में काम किया और उनमें शामिल हैं- शोले, नगीना, अंदाज अपना अपना, खिलाड़ी 420, हल्ला बोल, गोलमाल 3 और 2018 में आई मराठी फिल्म वेंटीलेटर ।
















