पिछले कई दिनों से सलमान खान की साल 2020 की ईद पर रिलीज होने वाली फ़िल्म को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है । कहा जा रहा है कि सलमान खान की ईद 2020 में रिलीज होने वाली फ़िल्म राधे है, जिसे प्रभुदेवा निर्देशित करेंगे । लेकिन सलमान खान ने ऐसी खबरों को सिरे से नकारा है । लेकिन हम आपको बता सकते हैं कि केवल एक हफ्ते पहले तक राधे को लगभग फ़ाइनल थी लेकिन फ़िर कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से अब ये फ़िल्म नहीं बन रही ।

EXCLUSIVE: सलमान खान की ईद 2020 में रिलीज होने वाली फ़िल्म राधे बनते-बनते रह गई, ये रही वजह !

सलमान खान चाहते हैं कि उनकी अगली कोई भी फ़िल्म प्रभुदेवा डायरेक्ट करें

बॉलीवुड हंगामा ने आपको सबसे पहले बताया था कि सलमान एक बार फ़िर अपनी फ़िल्म भारत के निर्माताओं, अतुल अग्निहोत्री और निखिल नमित के साथ अपनी आगामी हार्डकोर मसाला फ़िल्म के लिए साथ आ रहे है । दिलचस्प बात ये है कि इस फ़िल्म को भी सलमान खान प्रोडक्शंस द्दारा प्रोड्यूस किया जाएगा । खबरें तो ये भी आई थी इस मसाला फ़िल्म का नाम राधे होगा, जिसे दबंग 3 के निर्देशक प्रभुदेवा द्दारा निर्देशित किया जाएगा । और यही वो फ़िल्म होगी जो साल 2020 में ईद के दौरान रिलीज होगी । लेकिन अब उन्होंने इस बात से इंकार किया है कि उस फ़िल्म का नाम राधे नहीं था ।

अब नहीं बन रही राधे

ट्रेड से जुड़े सूत्र ने बताया, ''हाल ही में, जब राधे नामक फिल्म के बारे में पूछा गया, जो ईद पर रिलीज होने वाली फ़िल्म है, तो सलमान ने इससे इंकार कर दिया । लेकिन खबरें आ रही हैं कि, राधे लगभग तैयार थी लेकिन किन्हीं कारणों से संभव नहीं हो पाई । इंशाअल्लाह के बंद होने के बाद सलमान स्क्रिप्ट की तलाश कर रहे थे । उन्हें दो स्क्रिप्ट मिली- एक कोरियन फ़िल्म का हिंदी रीमेक थी और दूसरी कोई मसाला फ़िल्म के लिए ।

इन सब में एक बात तो तय थी कि कोई भी स्क्रिप्ट फ़ाइनल की जाए उसे डायरेक्ट तो प्रभुदेवा ही करेंगे । दर असल, सलमान दबंग 3 में प्रभु देवा के काम से बहुत प्रभावित हुए क्योंकि उन्होंने सब कुछ टाइम पर जो किया । इसलिए मसाला फ़िल्म राधे को फ़ाइनल किया गया क्योंकि इस नाम के किरदार वाली सलमान की फ़िल्में बॉक्सऑफ़िस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई ।”

ईद को खाली नहीं जाने देना चाहते सलमान

सूत्र ने बताया कि राधे का पोस्टर भी लगभग तैयार था । “अतुल अग्निहोत्री, निखिल नमित और सलमान इस फ़िल्म की घोषणा के लिए तैयार थे लेकिन पिछले हफ्ते कुछ हुआ और इस फ़िल्म का प्लान फ़ेल हो गया । वहीं सुनने में आ रहा है कि, उन्हें घोषणा से ठीक पहले पता चला कि उनकी फ़िल्म की कहानी किसी अन्य फ़िल्म की तरह थी और इस नाम का टाइटल भी किसी और के पास था, अब इसके पीछे सच्चाई क्या है ये तो कुछ लोग (सलमान सहित) ही जानते है । राधे फ़िल्म की कहानी उत्तर भारत में सेट थी और फ़िल्म का ड्राफ़्ट भी लगभग फ़ाइनल था । अफ़वाहें थी इस फ़िल्म में सलमान डबल रोल में नजर आने वाले थे । सलमान ने सोचा था कि पहले वह इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू करेंगे और फ़िर इसका ऐलान करेंगे ।''

यह भी पढ़ें : सलमान खान ने अपने फ़ैंस से किया वादा, 2020 की ईद अपने फ़ैंस के साथ ही मनाएंगे !

और अब सलमान फ़िर से एक नई स्क्रिप्ट की तलाश में जुट गए है । सूत्र ने बताया कि, ''सलमान ईद 2020 को छोड़ेंगे नहीं ।उनके फ़ैंस भी इस खास दिन उनकी फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार करते है । सलमान को छोड़कर किसी अन्य अभिनेता की फ़िल्म इस दिन हिट साबित नहीं हुई > इसलिए इस दिन को लेकर सलमान बहुत उत्साहित है । ये तो तय है कि सलमान की अगली फ़िल्म एक म्यूजिकल एंटटेनर होगी जिसमें एक्शन और लव स्टोरी का बराबर मजा देखने को मिलेगा । साथ ही ये सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स स्क्रीन ऑडियंस के लिए भी ट्रीट की तरह साबित होगी ।''