SHOCKING-Vidya-Balan-lashed-out-at-a-man-after-he-touched-her-inappropriately

विद्या बालन इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म बेगम जान के ट्रेलर को लेकर खूब वाहवाही बटोर रही हैं । विद्या इस फ़िल्म में एक अपरंपरागत भूमिका निभा रही हैं । बेगम जान में विद्या एक कोठे की अति क्रूर मेडम का रोल अदा कर रही है । लेकिन अपने फ़िल्मी किरदार के विपरीत वह असल जिंदगी में अपने प्रशंसकों के साथ बहुत विन्रम और अच्छी हैं । लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से विद्या को अपने प्रशंसक पर चिल्लाना पड़ा ।

हाल ही में विद्या बालन को कोलकाता एयरपोर्ट पर छेड़छाड़ का सामना करना पड़ा । खबरों के मुताबिक, दरअसल विद्या अपनी आने वाली फिल्म 'बेगम जान' के प्रमोशन के लिए कोलकाता जा रही थीं । कोलकाता एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति ने उनसे सेल्फी खींचने के लिए कहा । यहां तक तो सब ठीक था लेकिन आगे जो हुआ, उसने विद्या को हैरान कर दिया । सेल्फी लेते वक्त उस शख्स ने विद्या के कंधे पर हाथ रखना चाहा । इस पर विद्या ने उस शख्स को ऐसा करने से मना कर दिया । लेकिन वो व्यक्ति नहीं माना और फोटो खींचते समय उसने अपना हाथ फिर से विद्या के कंधे पर रख दिया । इस पर विद्या को बहुत गुस्सा आया और उन्होंने उसपर चिल्लाते हुए कहा कि तमीज में रहिए । ये आप क्या कर रहे हैं और इसी के साथ सेल्फ़ी खींचने से भी मना कर दिया ।

इसके बाद विद्या ने कहा कि, जब एक अजनबी, चाहे वो लड़का हो या लड़की, आपके कंधे पर हाथ रखता है तो थोड़ा असहज हो जाता है । हम पब्लिक फिगर है, पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं है ।

आपको बता दें की श्रीजीत सरकार की आगामी फ़िल्म बेगम जान 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।