Ranbir-Kapoor-Katrina-Kaif-starter-Jagga-Jasoos-delayed-again…Will-it-ever-be-released

फ़िल्ममेकर अनुराग बसु की आगामी फ़िल्म जग्गा जासूस की रिलीज से जुड़ी कभी न खत्म होने वाली देरी की गाथा, शायद फ़िल्म से भी ज्यादा रोचक बन पड़ी है । रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़ अभिनीत जग्गा जासूस अब तक कई उतार-चढ़ाव से गुजर चुकी है, फ़िर चाहे वो इसकी शूटिंग का टलना हो या इसकी रिलीज डेट, सभी में अब तक कई बार बदलाव किए जा चुके हैं । लेकिन इतने उतार-चढ़ाव के बाद फ़ाइनली फ़िल्म की लेटेस्ट रिलीज डेट 7 अप्रैल रखी गई, जो कि एक बार फ़िर जुलाई में खिसका दी गई ।

लेकिन अब जुलाई की तारीख को भी नहीं रखा जा रहा है ।

फ़िल्म से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक, कोई भी फ़िल्म को लेकर निश्चितरूप से कुछ नहीं कह सकता । “जग्गा जासूस अभी तक तैयार नहीं है । यह फ़िल्म थिएटर तक आने के लिए अभी और समय लेगी । बहरहाल, रणबीर और कैटरीना भी अब एक साथ शूटिंग करने के मूड में नहीं है ।”