Prime Minister Narendra Modi used Bahubali in UP elections news

जब से फ़िल्ममेकर एस एस राजमौली की फ़िल्म बाहुबली आई है तब ये फ़िल्म अब तक की सबसे चर्चित फ़िल्म बन गई है । हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल रहता है कि आखिर 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा' । इस फ़िल्म के लिए हर किसी की दीवानगी किसी से छुपी हुई नहीं है । और अब तब भारत के सम्मानीय प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फ़िल्म के लिए अपनी दिवानगी जगजाहिर कर दी ।

हाल ही में उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए और जिसके चलते चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी ने यूपी के मऊ जिले में लाखो लोगों को सम्बोधित करते हुए इस फ़िल्म का जिक्र किया जिससे साबित हुआ कि बाहुबली फ़िल्म के दीवाने हमारे प्रधानमंत्री जी भी हैं । चुनावी रैली के अपने भाषण में जब मोदी ने बाहुबली और कटप्पा का जिक्र किया तो उनका वो भाषण इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया । हालांकि अब चुनावी नतीजे आ गए हैं और यूपी में भाजपा को भारी बहुमत से विजय हासिल हुई है और सब लोग इसका एक कारण बाहुबली को मान रहे हैं कि मोदी का अपने भाषण में बाहुबली का जिक्र करना लोगों को भा गया ।

गौरतलब है कि, बाहुबली का अब दूसरा पार्ट आने वाला है जो सभी लोगों के एक सवाल का जवाब देगा कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा । 'बाहुबली : द कन्क्लूज़न' 28 अप्रैल 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इस फ़िल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और रामया कृष्णन, मुख्य भूमिकाएं करते हुए नजर आएंगे ।