काफ़ी समय पहले, सनी लियोन के पति डेनियल वेबर ने बॉलीवुड में काम करने की इच्छा जताई थी और जिसके बाद उन्हें एक फ़िल्म में भी साइन किया गया था जिसका नाम डेंजरस हुस्न था । और इसके बाद फ़िल्म के लिए कराए गए डेनियल वेबर के फ़ोटोशूट की एक झलक देखने को भी मिली थी लेकिन फ़िर इस फ़िल्म को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आई ।

अब, दो से अधिक वर्षों के बाद, इस फ़िल्म के बारें में खबर आई है कि इस फ़िल्म के मेकर्स ने सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर के खिलाफ़ कोर्ट में जाने का फ़ैसला किया है । उनके अनुसार, पैसा लेने के बावजूद सनी अपने कॉंट्रेक्ट को पूरा करने में नाकाम रही और फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया और ऐसा ही उनके पति डेनियल ने किया ।

इस पूरे मामले में अपने पक्ष पर प्रकाश डालते हुए फ़िल्ममेकर दिनेश तिवारी ने खुलासा किया कि सबसे पहले उन्होंने इस फ़िल्म में लीड एक्ट्रेस के रोल के लिए सनी लियोन से संपर्क किया था लेकिन उन्होंने ये फ़िल्म करने के बजाए अपने पति डेनियल का नाम लीड हीरो के तौर पर सुझाया और इस बात से फ़िल्ममेकर सहमत हो गए । इसके बाद, तिवारी ने सनी से इस फ़िल्म के प्रमोशनल गाने के लिए फ़िल्म से जुड़ने की बात कही और डेनियल को भी उनके मेहनताने के रूप में 15 लाख रु का भुगतान किया गया । 15 दिनों में फ़िल्म के पहले शेड्यूल खत्म होने के बाद, जब मेकर्स ने डेनियल से दूसरे शेड्यूल की शूटिंग के बारें में बात की और सनी से भी उनके हिस्से की शूटिंग के बारें में बात की तो सनी ने उन्हें टाल दिया ऐसा आरोप दिनेश ने सनी पर लगाया, और जब उन्होंने डेनियल को संपर्क किया, तो पता चला कि उनकी पत्नी नहीं चाहती कि वह इस फ़िल्म के साथ अपना डेब्यू करें ।

इस मामले पर गुस्से और निराशा में, दिनेश तिवारी ने सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी, वित्तीय क्षतिपूर्ति और उनकी प्रतिष्ठा को खारिज करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई ।

वहीं दूसरी तरफ़, डेनियल वेबर ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है । साथ ही इस बात पर जोर दिया है कि सनी कभी भी इस फ़िल्म के प्रमोशनल नंबर के लिए सहमत नहीं थी । डेनियल के अनुसार फ़िर भी वो लगातार उनसे उनकी डेट्स के बारें में पूछते रहे ।

जहां तक फ़िल्म की शूटिंग का सवाल है, डेनियल के मुताबिक, फ़िल्म के क्रू को भुगतान नहीं किया गया था और इसलिए उनमे से कुछ ने फ़िल्म से बाहर निकलने का फ़ैसला किया । इसके अलावा, 10 दिनों की शूट के बाद, शेड्यूल रोक दिया गया जब स्थानीय यूनियनों के लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए और इसके बाद फिल्म पूरी तरह से बंद कर दिया गया । डेनियल ने यह भी कहा कि वह इस फ़िल्म का हिस्सा थे और उन्होंने दिनेश तिवारी को उनके अनुसार अपनी डेट्स भी दे दी थी ।